

Highlights
ग्रेटर नोएडा के पीएनबी फ्रॉड केस में सीबीआई की कार्रवाई
एक ऑफिस स्टाफ और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया
किसान समूह के साथ बैंककर्मी ने धोखाधड़ी की है
CBI Arrested Greater Noida PNB Fraud Case: ग्रेटर नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की अच्छेर शाखा में फ्रॉड के मामले में जांच एजेंसी CBI ने मंगलवार, यानी 03.11.2026 को बड़ी कार्रवाई की है। PNB की पाई (Pi) शाखा के एक ऑफिस असिस्टेंट/सब-स्टाफ और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शाखा में 10.24 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी की घटना हुई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने 29.10.2026 को एक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्रेटर नोएडा के PNB की 'पाई' शाखा के ऑफिस असिस्टेंट/सब-स्टाफ ने, एक निजी व्यक्ति और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलीभगत और साजिश रचकर, ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत तरीके से डेबिट ट्रांजेक्शन करके यह रकम निकाल ली।
गिरफ्तार किए गए निजी व्यक्ति के लिए पुणे, महाराष्ट्र की CBI मामलों की विशेष अदालत से 'ट्रांजिट रिमांड' प्राप्त कर ली गई है।
बता दें कि पीएनबी ने इस मामले में ब्रांच के सभी कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। आरोप के अनुसार ग्राहकों के बचत खातों और एफडी से 10.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि धोखाधड़ी से स्थानांतरित की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने उनकी सहमति के बिना उनके खातों से पैसे निकाल लिए।
रिपोर्ट के अनुसार शाखा में यह गड़बड़ी करीब तीन साल से चल रही थी। लेकिन इसका खुलासा हाल फिलहाल में तब हुआ जब खाताधारकों ने अपनी रकम निकालने के लिए शाखा से संपर्क किया। जिसके बाद सेक्टर पाई 1 के पास स्थित अच्छेर के आसपास के गांवों के किसानों के एक समूह ने शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनकी बचत और भूमि मुआवजे की धनराशि का गबन किया गया है।
पीएनबी शाखा में ग्राहकों के पैसे से छेड़छाड़ की घटना के बाद लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि बैंक में जब उनका पैसा सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां सुरक्षित रहेगा। बैंक ने भी लोगों से अपील की है कि ग्राहक अपना यूजर आईडी, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी से शेयर न करे।