बिहार: एजुकेशनल टूर पर जा स्कूल की बस पलटी, किसी का फूटा सिर... किसी की टूटी टांग,12 छात्र घायल

बिहार के एक कोचिंग संस्थान के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पलट गई। वहीं इस घटना में 12 छात्र घायल हो गए।
कुशीनगर में बस पलटी: 12 छात्र घायल
एक्सीडेंट में कई बच्चे घायल
Published on
Updated on

गोरखपुर: बिहार से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के एक कोचिंग संस्थान के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पलट गई। वहीं इस घटना में 12 छात्र घायल हो गए। इस बाबत पुलिस ने यहां बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पास हुई।

इस बाबत बस बिहार के सीवान में स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के 43 छात्रों और शिक्षकों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर ले जा रही थी। उनके मुताबिक, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे बस राजमार्ग के डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई।

उन्होंने इस बाबत बताया कि हादसे में 12 छात्र घायल हो गये तथा सभी को फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एक छात्र के पैर में ‘फ्रैक्चर' हो गया है तथा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 11 छात्रों को मामूली चोटें आयीं।

जानकारी दें कि, बिहार राज्य के सीवान जनपद के एक निजी कोचिंग संस्थान AIM स्टडी प्वाइंट से छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक टूर पर UP के कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण स्थल के दर्शन के लिए निकला था। यह दल तुर्कपटी थानाक्षेत्र के चौहानपट्टी गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक बस के ओवरटेक करने के दौरान छात्रों का बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से जा टकराया, फिर N.H 28 हाइवे के किनारे गड्ढे में पलट गया, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस घटना के बाद वहीं हाइवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय मदद से बस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

इस बाबत कुशीनगर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने घायल छात्रों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया और उनके इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com