UP के बुलंदशहर में बस और पिकअप में टक्कर, 10 लोगों की मौत, 37 घायल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ी सड़क दुर्घटना की ख़बर है। यात्री बस और पिकअप के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 37 लोगों के घायल होने की ख़बर है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: शानू शर्मा
बुलंदशहर सड़क दुर्घटना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक पिकअप गाड़ी और बस में जोरदार टक्कर के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37 लोग घायल हो गए हैं।
टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अधिकारी ने दी जानकारी
बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 10 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं 37 लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद उन्हें किसी भी तरीके से शांत करा कर जाम खुलवाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- तालमेल का शुरू हुआ खेल, NC और PDP के बाद आजाद को साथ लाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस
दोनों गाड़ियां चकनाचूर
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से छतिग्रस्त नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो में आसपास के लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एजेंसी इनपुट के साथ
