यूपी में रिश्तों का कत्ल : हलाला के नाम पर देवर ने किया शोषण, पति ने मासूम को अपनाने से किया इनकार
Meerut Triple Talaq News : यूपी के मेरठ में विवाहिता को उसके पति ने मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया। दरअसल, महिला ने पति के साथ सऊदी अरब जाने से मना कर दिया था। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
- Written By: रंजन कुमार
पीड़िता और उसका आवेदन।
UP Triple Talaq Case : मेरठ के परीक्षितगढ़ से रूह को झकझोर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां धर्म और परंपरा की आड़ में एक महिला की गरिमा को तार-तार कर दिया गया। शमा परवीन ने अपने पति, देवर और ससुराल वालों पर तीन तलाक, हलाला के नाम पर शारीरिक शोषण और फिर धोखेबाजी का गंभीर आरोप लगाया है। यह दास्तां रिश्तों की मर्यादा और कानून, दोनों को शर्मसार करती है।
शमा परवीन का निकाह नवंबर 2022 में नाजिम के साथ हुआ था। विवाद तब शुरू हुआ जब नाजिम अपनी पत्नी को दोबारा सऊदी अरब ले जाने की जिद करने लगा। शमा के इनकार करने पर ससुराल वालों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि पति ने उसे ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाल दिया।
हलाला का बनाया दबाव
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद मामला सुलझाने के नाम पर ससुराल वालों (सास जुबेदा, ननद नाजमा और चचा ससुर हसमत) ने उस पर हलाला का दबाव बनाया। योजना के तहत शमा का जबरन निकाह उसके देवर रिजवान से कराया गया। निकाह के महज तीन-चार दिन बाद रिजवान ने भी उसे तलाक दे दिया, ताकि वह दोबारा नाजिम से निकाह कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
मासूम को अपनाने से इनकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
शमा ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन हैवानियत की हद तब हो गई जब पति नाजिम ने बच्चे को अपना खून मानने से ही इनकार कर दिया। न्याय की गुहार लेकर दर-दर भटक रही शमा ने पुलिस पर भी लीपापोती के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दिसंबर 2025 में शिकायत के बावजूद दरोगा अजीत कुमार ने उसकी तहरीर बदल दी और फरवरी 2026 में उसे पैसे लेकर चुप रहने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें : 5 लाख की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ना, महिला से मारपीट तीन तलाक; 12 पर कार्रवाई
प्रशासन का पक्ष
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि यह एक पारिवारिक विवाद है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह सिरोही के मुताबिक मामला फिलहाल मिडिएशन सेंटर में है और जांच की जा रही है। वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने आश्वासन दिया है कि महिला को बयान के लिए बुलाया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
