Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा चुनाव में हार के बाद महेन्द्र नाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी संगठन चुनाव अधिकारी

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में संगठन चुनाव के लिए महेन्द्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही कई अन्य लोगों के सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 19, 2024 | 06:26 PM

महेन्द्र नाथ पांडेय को बनाया गया चुनाव अधिकारी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने सांगठनिक चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व ने 21 अक्टूबर को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। उससे पहले यूपी में संगठन चुनाव के लिए पार्टी ने महेन्द्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य लोगों के सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। 21 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होने वाले हैं। इससे पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में संगठन चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह अधिकारियों की घोषणा भी कर दी है।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में महायुति हारी तो केंद्र में भी गिर जाएगी सरकार

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया

उत्तर प्रदेश में संगठन चुनाव और उपचुनाव की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, जो अब इस अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा छह सह चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इन सह चुनाव अधिकारियों में हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार और राजेंद्र तिवारी शामिल हैं।

महेन्द्र नाथ पांडेय का कमबैक

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह समझा जा रहा था कि पार्टी ने महेन्द्र नाथ पांडेय को बिल्कुल दरकिनार कर दिया है। लेकिन अब, जब उनकों उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके बाद यह समझा जा सकता है कि महेन्द्र नाथ पांडेय का राजनैतिक रिटायरमेंट अभी काफी दूर है।

महेंद्र नाथ पांडेय की भूमिका

प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाए गए महेंद्र नाथ पांडेय को अब पार्टी के संगठनात्मक चुनाव और उपचुनाव की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। वह इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराने का काम करेंगे। सह चुनाव अधिकारी के तौर पर हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार और राजेंद्र तिवारी उनकी मदद करेंगे, जो अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की बड़ी बैठक; प्रभारी मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति, दिया जीत का गुरुमंत्र

Bjp made mahendra nath pandey was election officer in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2024 | 06:26 PM

Topics:  

  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.