सपा के होर्डिंग में बाबा साहब की तस्वीर काटे जाने से BJP नाराज, कहा- अखिलेश ने हमेशा किया अपमान
भाजपा ने बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर काटकर उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर दोनों की तुलना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। भाजपा ने अखिलेश को तुरंत माफी मांगने के लिए कहा है।
- Written By: अक्षय साहू
विवादित पोस्टर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर काटे जाने से भारतीय जनता पार्टी ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। होर्डिंग में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को आधा काटकर आधे हिस्से में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगा गया है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि अखिलेश में अपने कार्यकाल में कई बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। ऐसे में अखिलेश यादव से तुलना करते हुए पोस्टर बनवाना उनका अपमान है।
लोहिया वाहिनी ने बनवाया था पोस्टर
बाबा साहब अंबेडकर और अखिलेश का विवादित पोस्टर समाजवादी पार्टी ने समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक के लिए पोस्टर लगवाए थे। इसके अलावा लोहिया वाहिनी के नेताओं ने विवादित पोस्टर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी भेंट किया था। इसके बाद से ही भाजपा नेता नाराज चल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में राजधानी लखनऊ के अटल चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। बीजेपी का कहना है कि सपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र से आधा चेहरा काटकर उसमें अखिलेश यादव का आधा चेहरा जोड़कर उनका अपमान किया है। बीजेपी बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
अंबेडकर का अपमान करते रहे हैं अखिलेश
भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने विवादित पोस्टर को लेकर कहा, सपा कार्यालय पर भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के आधे चित्र के साथ अखिलेश यादव का चित्र लगाकर उन्हें बाबा साहेब के बराबर दिखाया गया है। इतना ही नहीं वही तस्वीर लोहिया वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने अखिलेश यादव को भेंट किया है। यह बहुत ही शर्मनाक है। अखिलेश यादव हमेशा बाबा साहेब का अपमान करते रहे हैं।
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने इसके बाद अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते किए गए उनके कुछ कामों के बारे में बताया। जिनके आधार पर उन्होंने अखिलेश पर बाबा साहेब का अपमान करते रहने का आरोप लगाया।
- कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज था। अखिलेश यादव को बाबा साहेब से इतनी नफरत है कि मुख्यमंत्री बनते ही बाबा साहेब का नाम हटा दिया।
- अखिलेश यादव ने लखनऊ के ‘डॉ भीमराव अंबेडकर ग्रीन-गार्डेन’ का नाम बदलकर इन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क कर दिया। जनेश्वर मिश्र बड़े नेता थे। उनके लिए लोहिया पार्क की तरह अलग पार्क बनाया जा सकता था लेकिन अखिलेश यादव को बाबा साहेब का अपमान करना था। अखिलेश यादव ने वही किया जैसे मुगल बादशाह करते थे ‘मंदिर तोड़कर, वहां मस्जिद बना देना।
- 6 सितंबर 2016 को अखिलेश यादव गाजियाबाद में ‘आला हजरत हज हाउस’ का लोकार्पण कर रहे थे। मंचासीन तत्कालीन कद्दावर मंत्री बाबा साहेब को भू-माफिया बता रहे थे और अखिलेश यादव ताली बजाकर ठहाके लगा रहे थे।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
चरणों की धूल भी नहीं
सांसद ने आगे कहा, कदम-कदम पर बाबा साहेब और दलितों का अपमान करने वाले अखिलेश अब बाबा साहेब अंबेडकर बनने चले हैं। सांसद ने अखिलेश यादव तुरंत माफी मांगने के लिए कहते हुए कहा कि अखिलेश ने ऐसा करके महापाप किया है। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
