- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Big Relief For The People Of Up And Bihar Trains Speed Up With New Timetable Saving Hours
यूपी-बिहार के लोगों को बड़ी राहत, नए टाइमटेबल के साथ बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, घंटों बचेगा समय
Indian Railways: भारतीय रेलवे का नया टाइमटेबल कल से लागू होगा। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे पर 3 नई वंदे भारत और 7 अमृत भारत ट्रेनें हैं। 62 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से 653 मिनटों की बचत होगी।
- Written By: रंजन कुमार

भारतीय रेल। इमेज-सोशल मीडिया
Trains New Timetable: एक जनवरी से ट्रेनों का नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चल रहीं 3 जोड़ी नई वंदे भारत और 7 जोड़ी नई अमृत भारत ट्रेनें भी शामिल हो गई हैं। गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत पहले से टाइमटेबल में शामिल है।
इसके अतिरिक्त 62 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड में वृद्धि हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप 653 मिनटों की बचत होगी। इसी तरह 55 सवारी ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोतरी से 712 मिनटों की बचत होगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 4 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का टर्मिनल बदला गया है। ट्रेन नंबर 15009/ 15010 गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का इज्जतनगर तक और ट्रेन नंबर 19045/ 19046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस का थावे तक मार्ग विस्तार और नए ठहराव को भी टाइमटेबल में शामिल कर लिया गया है।
वंदे भारत ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 26502/ 26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 26506/ 26505 बनारस-खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 26504/ 26503 गोमती नगर-सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस।
अमृत भारत ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 15133/ 15134 छपरा से आनंद विहार टर्मिनल और फिर यहां से वापस छपरा अमृत भारत।
- ट्रेन नंबर 15561/ 15562 दरभंगा-गोमती नगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 13435/ 13436 मालदा टाउन-गोमती नगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 15567/ 15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 14047/ 14048 सीतामढ़ी-दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 14627/ 14628 सहरसा-छैहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस।
- ट्रेन नंबर 19624/ 19623 दरभंगा-मदार (अजमेर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस।
यह भी पढ़ें: देश भर में कोहरे का कहर! 75 से अधिक ट्रेनें चल रहीं लेट, एयरपोर्ट पर भी यात्री बेहाल
अब ट्रेनों के नए ठहराव
ट्रेन नंबर 15103/ 15104 गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस का चौरी चौरा, ट्रेन नंबर 12537/ 12538 (परिवर्तित गाड़ी संख्या 14111/ 14112) मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का कप्तानगंज, 13509/ 13510 आसनसोल-गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का मुहम्मदाबाद, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस का सिसवा बाजार, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का दुरौंधा, 12211/ 12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का बस्ती, 15204/ 15203 लखनऊ जंक्शन-बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस का मैरवा, 15909/ 15910 डिब्रुगढ़-लालगढ-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस का मैरवा, 19051/ 19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का गाजीपुर सिटी और 04651/ 04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी का बकुल्हा, सहतवार, बलिया एवं फेफना स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा 15705/ 15706 कटिहार-दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस का 01 जनवरी से बढ़नी में ठहराव दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल
सोशल मीडिया कंटेंट के लिए ट्रेन में तोड़फोड़, कोच की सीट फाड़ते दिखे युवक; लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
नासिक को मिली सौगात, अयोध्या-तिरुपति सहित प्रमुख तीर्थों से सीधी रेल कनेक्टिविटी; सांसद वाजे की पहल रंग लाई
Mumbai Summer Special Trains: गर्मी में रेलवे की राहत, मुंबई से इंदौर, गोरखपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
Big relief for the people of up and bihar trains speed up with new timetable saving hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














