भीम आर्मी वालों ने काटा बवाल…पुलिस को किया हलकान, गिरफ्त में आते ही पकड़े कान
चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोकने पर हंगामा करने वाले 51 भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही बवाल काटने वाले उपद्रवी कान पकड़कर बैठे नजर आए।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस गिरफ्त में कान पकड़े बैठे उपद्रवी (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज: प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोके जाने पर हंगामा करने वाले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। अब तक 51 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। कल हंगामा कर रहे कार्यकर्ता जो पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर भी हंगामा कर रहे थे, आज पुलिस की गिरफ्त में आते ही कान पकड़कर बैठे नजर आए।
वहीं, प्रयागराज पुलिस ने कई उपद्रवियों के दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। बवाल के दूसरे दिन भड़ेवरा बाजार अपनी पुरानी रंगत में लौटता हुआ नजर आया। बाजार में दुकानें खुलीं तो वापस आम जनों की चहल-पहल दिखाई दी।
जानिए क्या है पूरा मामला
रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और भीम आर्मी के सह संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद को कौशांबी और करछना के इसोटा जाने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने करछना थाना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार में भारी तोड़फोड़ और आगजनी की।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
तोड़फोड़, आगजनी और पथराव
हजारों की संख्या में गुस्साई भीड़ ने करीब साढ़े तीन घंटे तक तोड़फोड़, आगजनी और पथराव किया। पथराव में एसीपी करछना अरुण त्रिपाठी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी, राहगीर, महिलाएं और पत्रकार भी घायल हो गए। यहां तक कि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की गई।
देर शाम पुलिस ने शुरू किया एक्शन
देर शाम जब किसी तरह शांति बहाल हुई तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। छापेमारी और गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू कर दिया गया। घटना वाली रात रैली में तीन दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल छोड़कर भागे उपद्रवियों की बाइकों को पुलिस ने जब्त कर ट्रैक्टर पर लदवाकर करछना और आसपास की चौकियों पर रखवा दिया है। वाहन नंबर के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने देर शाम से ही गिरफ्तारियां शुरू कर दी थीं।
महिलाओं ने BJP नेता के बांधे हाथ…गिराया और कीचड़ से नहलाया, देखें- VIDEO
दंगे के वीडियोज के आधार पर रात तक पुलिस ने 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद अगले दिन सुबह चार बजे से फिर गिरफ्तारियां शुरू हो गईं। ककरम, तेली का पुरा, इसोटा, भुंडा, मच्छर का पुरा, घोरघट, अरई, भीरपुर, करछना, करबलपुर, बरसवल, लखरावा, लहबरा, अकोढ़ा, कौंधियारा, भमोखर समेत दर्जनों गांवों से चिह्नित 51 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर दोपहर में जेल भेज दिया गया।
