Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी राज में हिंदू यूपी से पलायन को मजबूर! बरेली के मोहम्मदगंज गांव में घर को मदरसा बनाकर पढ़ी गई सामूहिक नमाज

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के मोहम्मदगंज गांव में घर में सामूहिक नमाज पढ़े जाने की वजह से हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गए हैं।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 20, 2026 | 09:03 PM

घर में नमाज पढ़ते अकीदतमंद। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Group Namaz : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का मोहम्मदगंज गांव इन दिनों एक गंभीर सांप्रदायिक तनाव की चपेट में है। दशकों से चली आ रही आपसी भाईचारे की मिसाल अब नमाज विवाद के चलते दरकती नजर आ रही है। मामला इतना संवेदनशील हो गया है कि प्रशासन की पाबंदी और मामला हाई कोर्ट के विचाराधीन होने के बावजूद, 14 फरवरी को एक निजी आवास में दोबारा सामूहिक नमाज पढ़ी गई, जिसने विवाद की आग में घी डालने का काम किया है।

मोहम्मदगंज की इस अनूठी परंपरा रही है कि यहां न कभी मंदिर बना और न ही मस्जिद। दोनों समुदाय दशकों पुराने एक समझौते के तहत शांति से रहते आए थे। मगर, विवाद की चिंगारी बीती 17 जनवरी को तब सुलगी, जब हसीन मियां नामक व्यक्ति के घर में कथित रूप से अवैध मदरसा संचालित करने और सामूहिक नमाज पढ़ने की शिकायत सामने आई। हिंदू पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम समाज यहाँ ‘नई परंपरा’ शुरू करने की कोशिश कर रहा है, जो गाँव के पुराने समझौते का उल्लंघन है। तनाव इस कदर बढ़ा कि कुछ हिंदू परिवारों ने दबाव महसूस करते हुए घर के बाहर ‘पलायन’ की चेतावनी वाले संदेश लिख दिए।

क्या है मुस्लिम पक्ष का तर्क?

हालांकि, मुस्लिम पक्ष का तर्क है कि वे अपने घरों के भीतर इबादत कर रहे हैं, जो उनका संवैधानिक अधिकार है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल पलायन जैसी कोई स्थिति नहीं है और कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए भ्रम फैला रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, कोई भी नई धार्मिक गतिविधि नहीं की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज

योगी बनाम केशव मौर्य! ब्राह्मण पॉलिटिक्स और शंकराचार्य विवाद के बीच बढ़ा तनाव, UP में क्या खिचड़ी पक रही?

‘ब्रजेश पाठक का कदम योगी के गाल पर तमाचा’: शिखा विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

रात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?

यह भी पढ़ें : 2027 चुनाव से पहले UP में सियासी हलचल तेज, योगी-भागवत की 40 मिनट की मुलाकात और सेट हो गया एजेंडा

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

उत्तर प्रदेश के ही कैराना में भी कुछ साल पहले पलायन का मुद्दा देशव्यापी चर्चा का विषय बना था, जहां सांप्रदायिक तनाव और असुरक्षा के चलते कई परिवारों ने घर छोड़ने की बात कही थी। इसके अलावा उत्तराखंड के पुरोला में भी पिछले साल एक विशेष समुदाय के खिलाफ विरोध के बाद पलायन की खबरें सुर्खियों में रही थीं। फिलहाल बरेली पुलिस शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर उस विश्वास को बहाल करने की कोशिश कर रहा है, जो कभी इस गाँव की पहचान हुआ करती थी।

Barely mohammadganj village hindu exodus claims reality check up police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 09:03 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.