-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bareilly Bulldozer Action Raza Palace Demolition Video
बरेली में नहीं रुक रहा ‘बाबा’ का बुलडोजर, रजा पैलेस किया गया ध्वस्त; सामने आया एक्शन का VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Bulldozer Action in Bareilly: बरेली में 26 सितंबर को नमाज के बाद हुए दंगों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार दंगाइयों और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं

बरेली में बुलडोजर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए दंगों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार दंगाइयों और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार को जखीरा स्थित रज़ा पैलेस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान और उनके साथी शोहेब बेग की है।
कार्रवाई से पहले बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बाद प्रशासन, पुलिस और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की एक टीम तीन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध हिस्से को गिराना शुरू कर दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि दंगाइयों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
योगी की पुलिस का एक्शन जारी
पुलिस पहले ही बरेली दंगों के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा, आईएमसी महासचिव डॉ. नफीस खान और नदीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दंगाइयों और हिंसा फैलाने वालों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को निशाना बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
फरहत खान का घर किया सील
बरेली दंगों के दौरान तौकीर रज़ा खान को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में प्रकाश में आए फरहत खान के फैक एन्क्लेव स्थित घर पर शनिवार को कार्रवाई की गई। बीडीए ने फरहत खान को गुरुवार तक घर खाली करने का नोटिस जारी किया था। शनिवार को जिला प्रशासन और बीडीए की एक टीम फरहत के घर पहुंची। घर खाली था। टीम ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया।
देखें बुलडोजर एक्शन का VIDEO
किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात की गई थी। जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रज़ा पैलेस को अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सामने आया है।
बरेली।शहर में हाल ही में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को सख़्ती का नया पैमाना तय कर दिया।जखीरा इलाके में स्थित नफीस का बरातघर रज़ा पैलेस पर BDA की टीम ने तीन बुलडोज़र से गिरा दिया इस कार्यवाही एक संकेत दे रही कि अब कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगी। pic.twitter.com/nLzGrrhzNg — Asif Ansari (@Asifansari9410) October 4, 2025
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रज़ा पैलेस वक्फ संपत्ति या सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। डॉ. नफीस खान को दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रज़ा के साथ पहले ही जेल हो चुकी है। डॉ. नफीस की गिरफ्तारी के बाद, अब उनके व्यापारिक साझेदार शोएब बेग की संपत्ति पर भी यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: बरेली में गरज उठा ‘बाबा’ का बुलडोजर…तौकीर के बाद एक और मौलाना पर एक्शन, शुरू हो गई डेंटिंग-पेटिंग
इस बुलडोजर कार्रवाई को दंगाइयों और हिंसा फैलाने वालों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले, प्रशासन ने तौकीर रज़ा के अन्य करीबी सहयोगियों और उनके रिश्तेदारों के अवैध अतिक्रमणों को हटाया था। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Bareilly bulldozer action raza palace demolition video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PM‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
Jul 07, 2026 | 07:42 PMराज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMNEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 07:30 PMअकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Jul 07, 2026 | 07:25 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM












