नेपाल बाढ़ में बलिया के दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़; बेटा और मां-बेटा लापता, चार महीने पहले हुई थी शादी

Indian Citizens Missing Ballia: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बलिया के गोविंद भारती समेत कई भारतीय नागरिक लापता हैं। परिवारों ने सरकार से लापता लोगों की तलाश कर सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
Ballia Families Worried as Indian Citizens Go Missing in Nepal Floods
बलिया का गोविंद (सोर्स- फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nepal Flood Indian Citizens Missing Ballia: बुधवार यानि 26 अगस्त को नेपाल में आए तबाही ने न केवल नेपाल बल्कि भारत सहित विश्व के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। ऐसे में बलिया की बात करें तो रसड़ा निवासी पन्ना लाल चौरसिया की पत्नी और बेटा नेपाल जलप्रय में लापता हैं,वहीं बांसडीह तहसील अंतर्गत बेऊर गांव निवासी गोविंद भारती युवक नेपाल कमाने गए थे,जिनकी 4 महीना पहले शादी हुई थी, जिसका कोई पता नहीं चलने पर ग्रामीण सहित परिजन मायूस हैं।

गोविंद के पिता सुमेर इतने दुखी हैं कि जुबान से शब्द नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीण ( पड़ोसी ) संतोष सिंह का कहना है कि परिवार में एक कमाऊ लड़का गोविंद था। किसी से कोई भेदभाव, नफरत नहीं रखता था, शादी के बाद ही नेपाल चला गया। सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि गोविंद को सरकार खोजकर परिवार तक पहुंचा दे, स्थानीय बुजुर्ग ने रोते हुए कहा कि बहुत ही भला लड़का था, घर आ जाय, विनती है।

26 अगस्त को हुई थी गोविंद की पत्नी से बात

गोविंद की पत्नी प्रियंका ने बताया कि चार महीना पहले शादी हुई थी। 26 अगस्त को ही उन्होंने फोन किया था.. हम से बोले थे कि रक्षाबंधन में गांव जाओगी ? मैं बोली थी हां जाऊंगी, तब वो बोले कि चली जाना, पुनः गांव आ जाना, मैं 15 सितंबर को आऊंगा।

Ballia Families Worried as Indian Citizens Go Missing in Nepal Floods
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ा; आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में घुसा पानी, डेढ़ दर्जन गांवों पर भी संकट

बता दें कि विश्व भर से पर्यटक नेपाल के पहाड़ों और उसकी प्राकृतिक सुंदरता ,के साथ - साथ धार्मिक स्थलों को देखने के लिए जाते हैं। लेकिन बुधवार 26 अगस्त को आई बाढ़ ने नेपाल सहित अन्य देशों के लिए बड़ा मंजर खड़ा कर दिया। तबाही के बाद

नेपाल में अब भी बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ की विभीषिका के कारण कम से कम 320 भारतीय नागरिक नेपाल में लापता हैं।

रविवार साढ़े पांच बजे तक की बात (भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार)

भारतीय के विदेश मंत्रालय के अनुसार रेस्क्यू किए गए 149 भारतीय नागरिकों की जानकारी साझा की गई थी,साथ ही बताया गया था कि यह जानकारी 30 अगस्त, 2026 को शाम साढ़े पांच बजे तक की रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com