बलिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर FIR का विरोध

Ballia Congress Protest: कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण राहुल गांधी पर FIR के विरोध में प्रदर्शन किया।
Ballia Congress Protest Against FIR on Rahul Gandhi and ‘Purification’ Controversy
जिला कांग्रेस कमेटी बलिया(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Ballia Congress Protest Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi FIR: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया द्वारा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा कार्यक्रम स्थल का तथाकथित 'शुद्धिकरण' किए जाने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में जमकर आवाज बुलंद की।

भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पूरी तरह उजागर हो चुकी

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पूरी तरह उजागर हो चुकी है। भाजपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रभाव से इस कदर डरे हुए हैं कि मंच को 'पवित्र' करने के नाम पर संविधान और सामाजिक समानता को सीधी चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Ballia Congress Protest Against FIR on Rahul Gandhi and ‘Purification’ Controversy
मेरठ में 1 सितंबर को किसानों की महापंचायत; राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

जनता की आवाज दबाने की कायराना कोशिश

उमाशंकर पाठक ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से FIR दर्ज करवा कर जनता की आवाज दबाने की कायराना कोशिश की गई है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इसका कड़ा जवाब देगी।

प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से सागर सिंह राहुल, सत्य प्रकाश 'मुन्ना' उपाध्याय, जैनेंद्र पांडे 'मिंटू', राज नारायण उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, मुखिया पांडे, राजेंद्र चौधरी, विवेक ओझा, रूपेश चौबे, सत्येंद्र यादव, गिरीशकांत गांधी, फूल बदन तिवारी और पारसनाथ वर्मा मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com