राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासत, नेहरू स्टेडियम की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने दी चेतावनी

Rahul Gandhi Indore Program : इंदौर में नेहरू स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है, अभी तक अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि वह आंदोलन करेगी।
Congress leader Rahul Gandhi's proposed student event in Indore
अनुमति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Indore Congress Protest : इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज के आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी थी, कांग्रेस का दावा है कि अभी तक कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं मिली है। इसे लेकर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने कहा है कि यदि अनुमति नहीं मिली तो ईट से ईट बजा दी जाएगी।

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर कांग्रेस ने अब प्रशासन को चेतावनी दी है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि यदि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की अनुमति नहीं दी जाती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनुमति नहीं मिलने पर ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

कांग्रेस ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति का मुद्दा अब कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता नजर आ रहा है। कांग्रेस लगातार प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

बीजेपी ने न्यायालय के आदेश का दिया हवाला

वहीं, बीजेपी का कहना है कि नेहरू स्टेडियम में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर न्यायालय की रोक है। बीजेपी इसी आधार पर कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने पर सवाल उठा रही है।

Congress leader Rahul Gandhi's proposed student event in Indore
इंदौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सरकार पर जमकर साधा निशाना, युवाओं को बताया हनुमान

अनुमति को लेकर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। एक ओर कांग्रेस कार्यक्रम की अनुमति के लिए दबाव बना रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी न्यायालय के आदेश का हवाला दे रही है। ऐसे में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अनुमति का यह मुद्दा इंदौर की राजनीति में नया विवाद बन गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com