Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदायूं मस्जिद विवाद : आज कोर्ट में मुस्लिम पक्ष पूरा करेगा बहस, कोर्ट ने टाली थी सुनवाई की तारीख

बदायूं जिले के मस्जिद विवाद मामले में अदालत ने मुस्लिम पक्ष को 10 दिसंबर तक अपनी बहस पूरी करने का आदेश दिया था। यह मामला शहर के एक मस्जिद के पुराने स्थान को लेकर चल रहा है, जिसमें मंदिर निर्माण के सवाल को लेकर विवाद...

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 10, 2024 | 04:19 AM

बदायूं मस्जिद विवाद, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

बदायूं : बदायूं जिले के मस्जिद विवाद मामले में अदालत ने मुस्लिम पक्ष को 10 दिसंबर तक अपनी बहस पूरी करने का आदेश दिया था। यह मामला शहर के एक मस्जिद के पुराने स्थान को लेकर चल रहा है, जिसमें मंदिर निर्माण के सवाल को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है। ऐसे में आज यानी 10 दिसंबर को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी है।

कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को इस मामले में अपनी दलीलें पूरी करने का समय दिया और 10 दिसंबर तक सभी तर्क और प्रमाण पेश करने को कहा। इसके बाद मामले की सुनवाई की जाएगी। बता दें, यह विवाद स्थानीय स्तर पर कई महीने से चल रहा है, और अब अदालत से उम्मीद है कि वह जल्द ही इस मामले पर अपनी फैसला सुनाएगी।

दरअसल, 2022 में हिंदू नेता मुकेश पटेल ने बदायूं की जामा मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए केस दायर किया था। इस मामले को लेकर कोर्ट में हिंदू पक्ष ने प्रतिवादी पक्ष से पूछा, सर्वे कराने से वह क्यों डर रहे हैं। इस पर प्रतिवादी पक्ष के वकील अनवर आलम ने कहा कि सर्वे का आदेश देकर महज माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट में बहस पूरी न होने के कारण इस मामले पर सुनवाई की तारीख बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दी गई थी। ऐसे में आज 10 दिसंबर को कोर्ट में इस मामले को लेकर बहस पूरी करनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य

क्या था मामला? 

2 सितंबर, 2022 को बदायूं सिविल कोर्ट में भगवान श्री नीलकंठ महादेव महाकाल (ईशान शिव मंदिर), मोहल्ला कोट/मौलवी टोला की ओर से एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, एएसआई, केंद्र सरकार, यूपी सरकार, बदायूं कलेक्टर और प्रदेश के मुख्य सचिव को पक्षकार बनाया गया।

याचिका में दावा किया गया कि वर्तमान में जहां जामा मस्जिद स्थित है, वहां पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। आरोप है कि मस्जिद के निर्माण के दौरान इस शिवलिंग को हटा दिया गया था। कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया, और इस मामले पर अब दो साल से सुनवाई जारी है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Badaun mosque dispute muslim side complete arguments in court today court postponds hearing date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 04:19 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.