यूपी का बादल पाकिस्तान में आदल…जेल से गर्लफ्रेंड को लिखा लेटर, बोला- रोजा रख रहा और नमाज भी पढ़ता हूं
Aligarh News: बादल ने सना रानी के लिए लिखा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। शादी करना चाहता है। इस्लाम धर्म कबूल कर उसने अपना नाम बादल से आदल कर लिया है। जेल में रोजा रख रहा है और नमाज पढ़ता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बादल बाबू बना आदल
नवभारत डेस्क: पाकिस्तान की जेल में बंद अलीगढ़ के बरला के गांव नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू ने अपना नाम बदलकर अब आदल कर लिया है। पाकिस्तान में उसके वकील फियाज रामे ने 28 फरवरी को बादल के पिता कृपाल सिंह को फोन करके बताया कि पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर विस्तृत चार्ज शीट न्यायालय में दायर कर दी है। इसमें बादल को खुफिया एजेंट नहीं माना गया है।
पुलिस ने चार्ज शीट में बताया कि उसने युवती से मिलने की खातिर गैर कानूनी तरीके से बॉर्डर पार किया। इसी आधार पर बादल पर मुकदमा चलाया जाए। उधर, शुक्रवार को बादल बाबू को न्यायालय में तारीख पर पेश किया गया था। तभी उसने अपने कुर्ता की जेब में हाथ डालकर एक कागज निकाला तथा अपने अधिवक्ता फियाज रामे से उस पत्र को सना रानी तक पहुंचाने की गुजारिश की।
इस्लाम धर्म कबूला
फियाज रामे ने कृपाल सिंह को फोन पर बताया कि पत्र हिंदी में लिखा हुआ था, जिसको उन्होंने उर्दू में ट्रांसलेट कराकर पढ़ा। पत्र में सना रानी के लिए लिखा था कि वो उससे बहुत प्यार करता है। शादी करना चाहता है। इस्लाम धर्म कबूल कर उसने अपना नाम बादल से बदलकर आदल कर लिया है। जेल में रोजा रख रहा है तथा नमाज भी पढ़ता है। वो उसके जज्बात को समझे। निकाह के बाद वो हमेशा उसके पास पाकिस्तान में ही रहेगा और कभी भारत नहीं जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
निकाह कराने की गुजारिश
पत्र में बादल ने यह भी लिखा है कि उर्दू उसको नहीं आती, इसीलिए हिंदी में पत्र लिखा है। वो मोाबाइल के द्वारा उर्दू में ट्रांसलेट करके पढ़े तथा उसके प्यार को समझे। पत्र में उसने अपने व सना रानी के कुछ फोटो भी बनाकर खुद को रोते हुए बेहद दुखी होना दर्शाया है। सना रानी के परिजनों से भी उसने निकाह कराने की गुजारिश की है। अंत में सना को आई लव यू लिखा है। अधिवक्ता फियाज रामे ने मंडी बाहुउद्दीन स्थित सना रानी के घर पर जाकर पत्र देने की कोशिश भी की, लेकिन वहां घर पर कोई नहीं मिला।
