सपा ने तोड़ीं आजम की उम्मीदें! पत्नी के बयान से मचा बवाल, अखिलेश ने बताए 3 ऑप्शन
आजम से जेल में मुलाकात कर बाहर आईं तंजीन ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं है। उनके इस बयान के बाद यूपी में सियासी भूचाल आ गया है। जिस पर अखिलेश की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश यादव व तंजीन फातिमा (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: सपा सरकार के दौरान यूपी में आजम खान का खासा दबदबा था। लेकिन सरकार बदलने के बाद से आजम खान का परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सूबे की योगी सरकार में उनके ऊपर एक के बाद एक कई मामले दर्ज हुए। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।
इस बीच आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बड़ा बयान दिया है। जिसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बैकफुट पर ला दिया है। आजम से जेल में मुलाकात कर बाहर आईं तंजीन ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं है। उनके इस बयान के बाद यूपी में सियासी भूचाल आ गया है।
तंजीन के बयान पर क्या बोले अखिलेश?
आजम के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ने उनसे मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस के इमरान मसूद ने आपदा में अवसर तलाश लिया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चाहते तो आजम खान को इतना कुछ नहीं सहना पड़ता। वहीं तंजीन के बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
अखिलेश की सहमति से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा बुलडोजर…SP पर AIMIM ने बोला हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप
आगरा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग
सपा मुखिया ने बताए तीन विकल्प
तंजीन फातिमा के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास तीन ही विकल्प हैं। हम क्या कर सकते हैं। यूपी की बीजेपी सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, इसलिए आजम खान को राहत तभी मिल सकती है जब सरकार बदले, इसलिए आप सब मिलकर सरकार बदलें। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरा विकल्प कोर्ट है। कोर्ट से उन्हें न्याय मिल सकता है। तीसरा विकल्प ईश्वर यानी ऊपर वाला है।
ब्राह्मणों का काम यादव क्यों करें? इटावा केस पर OP राजभर की तीखी टिप्पणी से हलचल
आम लेकर आजम से मिलीं तंजनी फातिमा
कुछ समय पहले तक तंजीन फातिमा भी जेल में थीं। उन्होंने सीतापुर जाकर जेल में बंद अपने पति आजम खान से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद रहीं तंजीन ने जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी पर बम गिरा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। मुझे सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है। तंजीन ने अपने पति आजम की पसंद के आम भी लिए।
