Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदला रामलला के दर्शनों का समय, अयोध्या में अब सुबह इतने बजे खुलेंगे राम मंदिर के कपाट

अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय अब और बढ़ा दिया गया है और वहीं अब आज से मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुल रहा है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 04, 2025 | 08:48 AM

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : एक बड़ी खबर के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय अब और बढ़ा दिया गया है और वहीं अब आज से मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही राम मंदिर में दर्शन की नई समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह बीते सोमवार से ही लागू हो गया। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी

अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO

रामलला का अद्भुत श्रृंगार! 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी

वहीं इस बाबत राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि, भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले शयन आरती रात साढ़े नौ बजे होती थी। राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यह फैसला लिया है, ताकि आसानी से दर्शन किए जा सकें। दर्शन और अनुष्ठान के लिए शाम को लगभग आधा घंटा और सुबह डेढ़ घंटा जोड़कर कार्यक्रम को समायोजित किया गया है। श्रद्धालु प्रसाद के समय भी दर्शन कर सकेंगे।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से ही धार्मिक पर्यटन में ‘काफी वृद्धि’ हुई है और जिले में आगंतुकों की कुल संख्या 2020 के 60 लाख से बढ़कर 2024 में 16 करोड़ से अधिक हो गई है। मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में काफी वृद्धि हुई है। अयोध्या के पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, जिले में आगंतुकों की कुल संख्या 2020 के 60,22,618 से बढ़कर 2024 में 16,44,19,522 हो गई है।”

जानकारी दें कि, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पिछले साल 22 जनवरी को हुआ था, जब मंदिर का आंशिक निर्माण किया गया था । फिलहाल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तहत पूरे ढांचे को पूरा करने के लिए काम जोरशोरों से चल रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ayodhyaramlalas darshan has changed the doors will open from 6 am to 9 pm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 08:26 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.