अयोध्या एयरपोर्ट से गुप्त गाड़ियों में ले जाए गए उम्मीदवार, जानें राम मंदिर CEO की रेस में कौन-कौन हैं शामिल

Ram Mandir Trust CEO Interview: राम मंदिर ट्रस्ट में नए CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इसमें रिटायर्ड IAS-IPS के अलावा कई सैन्य अफसर शामिल हैं।
Candidates whisked away from Ayodhya Airport in unmarked vehicles
राम मंदिरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra CEO: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े स्तर पर सुधार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के लिए पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की तलाश चल रही है। सीईओ पद के लिए मंगलवार से ही साक्षात्कार शुरू हो चुका है। पहले दिन आठ लोगों का साक्षात्कार हुआ। इसमें कई आईएएस-आईपीएस अफसर शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट में सीईओ पद के लिए लगभग 5300 से अधिक लोगों का आवेदन मिला था। आवेदन मिलने के बाद एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा इन आवेदकों से 18 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया और फिर इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। प्रत्येक उम्मीदवार से साक्षात्कार के समय करीब 40-50 मिनट तक बातचीत की गई।

साक्षात्कार के बाद दिल्ली रवाना

इस पूरे साक्षात्कार प्रक्रिया में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि ट्रस्ट द्वारा इसमें खासी गोपनीयता बरती जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों ने पहले ही ट्रस्ट को अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे दी थी। इसके बाद सभी को अयोध्या एयरपोर्ट से ही अलग-अलग गाड़ियों से अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया।

चुंकि, उम्मीदवारों का साक्षात्कार राम मंदिर में ही लिया जा रहा है। इसलिए सभी को मीडिया से बात करने की मनाही है। ऐसे में साक्षात्कार देने के तुरंत बाद सभी उम्मीदवारों को फ्लाइट से राजधानी दिल्ली भेज दिया गया। दिल्ली से सभी ने अपनी-अपनी गंतव्यों पर गए।

चार सैन्य अधिकारी भी हैं शामिल

कल यानी मंगलवार को हुए साक्षात्कार में एक भारतीय पुलिस सेवा का पूर्व अधिकारी और तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा चार अन्य उम्मीदवार जोकि भारतीय सेना से ताल्लुक रखते हैं, शामिल हुए। ये सभी पूर्व सैन्य अधिकारी रहे हैं।

साक्षात्कार देने वालों में पूर्व आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, जौनपुर के जिलाधिकारी रहे दिनेश चंद्र और समीर पांड्या भी रेस में शामिल हैं।

प्रयागराज के राजेश पांडे प्रमुख दावेदार

साक्षात्कार में शामिल राजेश पांडे वरिष्ठ IPS अफसर रहे हैं। प्रयागराज के रहने वाले राजेश पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस में आईजी के पद से रिटायर हुए थे। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा लेखन क्षेत्र में भी वो लगातार सक्रिय रहे। हाल ही में अंतहीन नाम से उनका एक उपन्यास भी प्रकाशित हुआ है। इसके पहले वर्चस्व नाम से उनकी पहली किताब भी प्रकाशित हो चुकी है।

ये अफसर भी हैं प्रमुख उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले वरिष्ठ IAS अफसर दिनेश चंद्र भी प्रमुख दावेदार हैं। वे सहारनपुर,कानपुर देहात, बहराइच और जौनपुर जैसे जनपद में जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा भी दावेदारों में शामिल हैं।

Candidates whisked away from Ayodhya Airport in unmarked vehicles
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग

वे प्रयागराज से तालुक रखते हैं। रिटायर होने से पहले वह वाराणसी, अयोध्या और बाराबंकी जैसे जनपद में जिलाधिकारी रह चुके हैं। वे विंध्याचल डिविजन में कमिश्नर भी रह चुके हैं। 30 मई, 2024 को वह रिटायर हुए। इनके अलावा साक्षात्कार में शामिल समीर पांड्या महाराष्ट्र से बताए जा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com