राम नाम की कॉपी में अब मोदी-योगी भी, यूपी चुनाव में भाजपा की हैट्रिक के लिए अयोध्या में अनोखी साधना

Ayodhya Ram Devotee: अयोध्या में संत तुलसीदास घाट पर रामभक्त विनोद मिश्रा की साधना पिछले 20 वर्षों से अनवरत जारी है। मोदी और योगी का नाम लिखते हुए भाजपा की सरकार बनने की प्रार्थना कर रहे।
CM Yogi PM Modi
पीएम मोदी के साथ सीएम योगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बलिया के विनोद मिश्रा 20 साल से राम नाम लिख रहे

  • राम मंदिर निर्माण की कामना पूरी होने के बाद भी उनकी साधना जारी

  • अब राम नाम के साथ मोदी-योगी का नाम लिख रहे

UP Election BJP Victory: एक कलम, कागज पर उतरते राम नाम के अनगिनत अक्षर और मन में अटूट आस्था। अयोध्या में संत तुलसीदास घाट पर बैठे 60 वर्षीय रामभक्त विनोद मिश्रा की साधना पिछले 20 वर्षों से अनवरत जारी है। बलिया के रहने वाले विनोद मिश्रा ने कभी भव्य राम मंदिर निर्माण की कामना लेकर राम नाम लिखना शुरू किया था। समय बदला, अयोध्या बदली और उनकी आंखों के सामने राम मंदिर का सपना साकार हो गया। लेकिन उनकी कलम आज भी नहीं रुकी है।

अब राम नाम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिखते हुए वह भगवान राम से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने की प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि डबल इंजन सरकार भगवान राम की नगरी का निरंतर विकास करती रहे। उनके लिए राम नाम केवल भक्ति नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा है।

CM Yogi PM Modi
वाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद

राम मंदिर की कामना से शुरू हुई 20 वर्षों की साधना

विनोद मिश्रा की राम नाम लेखन यात्रा उस दौर में शुरू हुई, जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण रामभक्तों की सबसे बड़ी आकांक्षा था। उन्होंने राम नाम लिखते हुए भगवान राम से मंदिर निर्माण की प्रार्थना की। दो दशक तक चली इस साधना के बीच राम मंदिर का निर्माण हुआ और रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

जिस मंदिर के निर्माण की कामना लेकर उन्होंने कलम उठाई थी, उसे अपनी आंखों के सामने साकार होते देखना उनके लिए भावुक करने वाला अनुभव है। राम मंदिर निर्माण के बाद भी उनकी साधना जारी है। उनके लिए राम नाम लिखना जीवन का हिस्सा बन चुका है।

राम नाम के साथ भाजपा की विजय की कामना

आज रामभक्त विनोद मिश्रा की कलम राम नाम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिख रही है। उनकी वर्तमान साधना में एक विशेष कामना जुड़ी है। वह भगवान राम से प्रार्थना कर रहे हैं कि साल 2027 में फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।

विनोद मिश्रा का कहना है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या का अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज देश के कोने-कोने से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या को मिली नई पहचान और यहां हुए विकास कार्यों को वह योगी सरकार की अद्भुत देन मानते हैं।

CM Yogi PM Modi
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा NDA