अयोध्या आज 30 लाख दीयों से जगमगाएगी, ड्रोन रचेंगे रामायण की तस्वीर; सीएम बोले- अपने आंगन में भी जलाएं दीप

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलेंगे, 2,147 अर्चक एक साथ सरयू महाआरती करेंगे और 2,100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे।
Ayodhya Deepotsav
आज 30 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये, ड्रोन दिखाएंगे रामायण के प्रसंग

  • उपराष्ट्रपति और सीएम करेंगे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक

  • दीपोत्सव में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Ayodhya Deepotsav CM Yogi: अयोध्या में आज शनिवार को 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलेंगे, 2,147 अर्चक एक साथ सरयू महाआरती करेंगे और 2,100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

इस भव्य आयोजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है। उन्होंने दीपोत्सव को आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व बताते हुए लोगों से अपने घरों में भी दीप जलाने की अपील की।

56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

दीपोत्सव के लिए सरयू किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों को सजाया गया है। शाम को इन घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही 2,147 अर्चक एक साथ सरयू महाआरती करेंगे।

आसमान में 2,100 ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आयोजन के जरिए अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की छटा बिखेरेगी।

उपराष्ट्रपति और सीएम करेंगे राम का राज्याभिषेक

मुख्य कार्यक्रम दोपहर में रामकथा पार्क में आयोजित होगा। इसमें उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान कई देशों की रामलीला टीमें अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

मुख्य कार्यक्रम में 6 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रवेश

दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में केवल 6 हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए पहले ही पास जारी कर दिए हैं। हालांकि, मुख्य कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धालु राम की पैड़ी पहुंचकर दीपोत्सव देख सकेंगे।

Ayodhya Deepotsav
तस्वीरों में देखिए... दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, भव्य आयोजन की शानदार तैयारियां

अयोध्या में दिनभर क्या-क्या कार्यक्रम होंगे

दीपोत्सव के तहत सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से 21 शोभायात्रा झांकियां निकाली जाएंगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से रामपथ होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेंगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:25 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 2 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उपराष्ट्रपति का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सीएम दोपहर 2:55 से 3:05 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन करेंगे।

दोपहर 3:10 से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 3:30 से 3:40 बजे तक श्रीराम-सीता के अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। शाम 3:45 से 5:15 बजे तक श्रीराम का राज्याभिषेक, संतों का सम्मान और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शाम 5:35 से 5:55 बजे तक नया घाट पर सरयू आरती होगी। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 7:50 बजे तक राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो समेत कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।

सीएम रात 7:50 बजे राम की पैड़ी से रवाना होंगे। रात 8:10 से 8:15 बजे तक अयोध्या एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति को विदाई दी जाएगी। इसके बाद रात 8:40 से 9:25 बजे तक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीलाओं का मंचन होगा। इसी दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

दीपोत्सव को देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया है। पूरी रामनगरी में उत्सव जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपने घरों और आंगन में भी दीप जलाकर इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने दीपोत्सव को आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का पर्व बताया।

Ayodhya Deepotsav
दीपोत्सव से पहले अयोध्या का सौंदर्यीकरण; रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक, दिखेगा त्रेता युग का नजारा