Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तैयार हुआ रामलला का सिंहासन, जल्द लगेगा अयोध्या में राम दरबार, मकराना के सफेद पत्थर से गर्भगृह हो रहा दीप्तिमान

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में रामनवमी से पहले राम दरबार बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार राम दरबार के भव्य सिंहासन की तस्वीर जारी की है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 19, 2025 | 09:56 AM

अयोध्या में रामदरबार का सिंहासन बनकर तैयार

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां रामनवमी से पहले राम दरबार बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार राम दरबार के भव्य सिंहासन की तस्वीर जारी की है। इसके अलावा ट्रस्ट ने सप्तमंडपम व कुबेर टीला की भी तस्वीर भक्तों के लिए सार्वजनिक की है। सप्तमंडपम का 96% काम पूरा हो चुका है।

जानकारी दें कि, राम मंदिर ट्रस्ट ने भव्य राम दरबार की आठ नई तस्वीरें जारी की हैं। इसमें मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के लिए सफेद संगमरमर का सिंहासन बनकर तैयार हो गया है। वहीं भूतल की तरह ही प्रथम तल पर भी सिंहासन बनाया गया है। गर्भगृह में भव्य नक्काशी हुई है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि, राम दरबार की स्थापना की तिथि ट्रस्ट ने आगामी 30 अप्रैल तय की है। राम दरबार में भगवान सीताराम की मूर्ति एक ही पत्थर में बनाई गई है, जबकि भरत, शत्रुहन, लक्ष्मण व हनुमान की मूर्ति भी जल्द स्थापित की जाएगी।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर निर्माण के आज के चित्र Pictures clicked today at the first floor of Shri Ram Janmabhoomi Mandir. pic.twitter.com/O54zVOiEZJ — Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 17, 2025

इसके साथ ही नई तस्वीरों में सप्तमंडपम की प्रगति भी दिखाई गई है। इसके खंभे जयपुर के पिंक सैंड स्टोन से बनाये गए हैं। इनमें भी भव्य नक्काशी हुई है। सभी 7 मंदिर बनकर तैयार हो चुके हैं। पांच मंदिर का शिखर भी बन चुका है। जबकि दो मंदिर के शिखर का काम इसी मार्च के अंत तक पूरा होने को है।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, मार्च के शुरुआत से ही, अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर अब सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे से ही खुलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने जानकारी दी थी कि, राम मंदिर में दर्शन की नयी समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और वह भी लागू हो गया।

इस नई निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी। वहीं ट्रस्ट ने बताया था कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा।

Ayodhya news the throne is ready ram darbar will be established on the first floor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 09:44 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya News
  • Ram Mandir
  • Ram mandir in ayodhya
  • Ram Mandir News

सम्बंधित ख़बरें

1

अयोध्या राम मंदिर में फिर भव्य आयोजन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष होने पर आज से मंडल पूजा

2

अयोध्या में संतों का रणघोष! जगदगुरु परमहंस ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, बांग्लादेश को दी चेतावनी

3

Year Ender 2025: इस साल अयोध्या से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक, खूब चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल

4

सरयू तट पर लगेगी रानी हो की 1300 किलो की प्रतिमा, क्या है अयोध्या का दक्षिण कोरिया से ‘शाही’ कनेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.