Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के समारोह की जोरदार शुरुआत, PM मोदी के बाद गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

अयोध्या में आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई। इस खास मौके पर PM मोदी ने बधाई दी। इसके साथ ही ग्रहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 11, 2025 | 04:05 PM

राम लला- ग्रहमंत्री अमित शाह

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : जहां UP के अयोध्या में आज यानी शनिवार (प्रतिष्ठा द्वादशी) 11 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। इसके साथ ही ग्रहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

इस बाबत आज ग्रहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किया कि, “जय श्री राम! अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया। यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा।श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरोत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।”

जय श्री राम! अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु… pic.twitter.com/OhqFbA4Qas — Amit Shah (@AmitShah) January 11, 2025

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता

बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान

ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला…एक्साइज के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में दी छूट, आम जनता को होगा फायदा

West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन

इसके पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट लिखा कि, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राममंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर राम लला की एक तस्वीर पोस्ट करते हुये कहा, ”हम चाकर रघुवीर के।।।जय श्री राम!” उन्होंने लिखा, ”रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥ जय जय श्री राम!”

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, आज वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई। दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती होगी, इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है।

वहीं मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस समारोह में आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। साथ ही, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे।

UP की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही अंगद टीला स्थल पर एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों की मेजबानी के लिए प्रबंध किया गया है। आम लोगों को इस भव्य समारोह को देखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मंडप और यज्ञशाला में शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुति, अनुष्ठान और दैनिक राम कथा प्रवचन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Ayodhya celebrations of first anniversary of prana pratishtha in ram mandir started home minister amit shah congratulated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 01:36 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Ayodhya
  • Narendra Modi
  • Ram Mandir Anniversary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.