Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अतुल सुसाइड केस: पूछताछ के डर से निकिता का भाई अपनी आरोपी मां के साथ हुआ फरार

बेंगलुरु की कंपनी में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए जौनपुर पहुंचने के पहले ही आरोपी निकिता की मां और भाई घर से फरार हो गए हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 12, 2024 | 07:58 AM

अतुल सुसाइड केस

Follow Us
Close
Follow Us:

जौनपुर: जहां एक तरफ बेंगलुरु की कंपनी में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया उसकी मां, भाई और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं बेंगलुरु पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए जौनपुर पहुंच चुकी है। इधर खबर आ रही है पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी निकिता की मां और भाई घर से फरार हो गए हैं। कहा जा रही है कि, जौनपुर की कोतवाली इलाके के खोआ मंडी स्थित उनके मकान में ताला लगा हुआ है। ऐसा मानना है कि, आरोपी मां निशा सिंघानियां और भाई अनुराग सिंघानियां घर से फरार हो चुके हैं।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने उसके लिए न्याय और उसका उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने वैवाहिक जीवन में लंबे समय से तनाव, उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों तथा उसकी पत्नी, उसके ससुराल वालों और उत्तर प्रदेश के एक न्यायाधीश द्वारा प्रताड़ित किए जाने का विस्तृत विवरण दिया है।

इस घटना पर सुभाष के भाई विकास ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि मेरे भाई को न्याय मिले। मैं चाहता हूं कि इस देश में एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया हो जिसके जरिए पुरुषों को भी न्याय मिल सके। मैं उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता हूं जो विधिक पद पर बैठे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, क्योंकि अगर यह जारी रहा तो लोग न्याय की उम्मीद कैसे कर पाएंगे।”

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद तभी की जा सकती है जब यह भ्रष्टाचार मुक्त हो, जब हर पक्ष को समान रूप से सुना जाए और तथ्यों के आधार पर दलीलें दी जाएं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘न्याय की उम्मीद तभी की जा सकती है जब तथ्यों के आधार पर निर्णय लिए जाएं और अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का धीरे-धीरे न्यायिक प्रणाली से विश्वास उठना शुरू हो जाएगा। इससे ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि लोग शादी करने से डरने लगेंगे। पुरुषों को लगने लगेगा कि अगर उन्होंने शादी कर ली तो वे रुपये निकालने वाले ‘एटीएम’ बनकर रह जाएंगे।”

जानकारी दें कि बेंगलुरु में सुभाष का शव बीते सोमवार को मराठाहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के मंजूनाथ लेआउट इलाके में स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला था। सुभाष के चाचा पवन कुमार ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे को रुपयों के लिए परेशान तथा प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी पत्नी तथा न्यायाधीश ने भी उसे अपमानित किया। उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह केस हार रहा था (जो उसकी पत्नी ने दायर किया था)। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। वे (पत्नी और ससुराल वाले) उससे लगातार रुपये मांग रहे थे। अपनी हैसियत के अनुसार वह बच्चे के भरण-पोषण के लिए उसे (पत्नी को) रुपये दे रहा था।”

शुरुआत में परिवार ने 40,000 रुपये प्रति माह की मांग की, बाद में इसे दोगुना कर दिया और फिर सुभाष से एक लाख रुपये देने को कहने लगे। कुमार ने आरोप लगाया कि सुभाष की पत्नी और उसके ससुराल वाले उनके भतीजे से बच्चे (सुभाष का चार वर्षीय बेटा) के भरण-पोषण के बहाने रुपये ऐंठ रहे थे। उन्होंने कहा कि इस उम्र के बच्चे को पालने के लिए कितने पैसे की आवश्यकता होगी भला? उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उसकी पत्नी ने यहां तक ​​कहा कि अगर वह यह रकम नहीं चुका सकता है तो उसे आत्महत्या कर लेनी चाहिए, जिस पर न्यायाधीश भी हंस पड़े। इससे उसे बहुत दुख पहुंचा।”

उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से ही सुभाष के मन में आत्महत्या के विचार आ रहे थे ‘‘और आखिरी क्षण तक उसने हमें कुछ भी नहीं बताया।” कुमार ने कहा कि परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सुभाष ऐसा कुछ कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘सुभाष ने हर काम के लिए एक टाइम टेबल बना रखा था।” सुभाष की मौत के बाद उसकी पत्नी और उसके ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Atul subhash suicide case bangalore police reached jaunpur nikita singhania mother and son absconding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2024 | 07:58 AM

Topics:  

  • Atul Subhash

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.