Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘BJP को प्यार से भी नफरत, सिर्फ ‘I love modi’ कह सकते हो’, बरेली बवाल पर भड़के ओवैसी

Uttar Pradesh के Bareilly में हुई हिंसा के बाद Owaisi ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश बहुत संकट में यहां आई लव मोदी कहा जा सकता है लेकिन I Love Muhammad कहने पर परेशनी हो जाती है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 03, 2025 | 07:46 AM

बरेली बवाल पर बोले ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asaduddin Owaisi on Bareilly Unrest: उत्तर प्रदेश के बरेली में “आई लव मुहम्मद” पोस्टर विवाद को लेकर तनाव जारी है। शहर में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती और इंटरनेट पर पाबंदी के बीच अब इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए एक तीखा सवाल उठाया है, जिसने इस बहस को और हवा दे दी है। ओवैसी ने पूछा कि इस देश में ‘आई लव मोदी’ कहना तो आसान है, लेकिन ‘आई लव मुहम्मद’ कहने पर आपत्ति क्यों जताई जाती है?

बरेली में यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद “आई लव मुहम्मद” पोस्टर के मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। मौलाना तौकीर रजा द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन में 2000 से ज्यादा लोग एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हो गए, जहां पथराव की घटना हुई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसा के सिलसिले में अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जिस पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “A case is going on for the Sambhal mosque. Our mosques are being snatched away. In this country, one can say ‘I love Modi’ but not ‘I love Mohammad’. Where are you taking this nation? If someone says ‘I love… pic.twitter.com/px41byair1 — ANI (@ANI) October 2, 2025

‘प्यार’ शब्द से किसी को दिक्कत क्यों?

असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप इस देश को कहां ले जा रहे हैं? अगर कोई ‘आई लव मोदी’ कहता है तो मीडिया भी खुश हो जाती है, लेकिन ‘आई लव मुहम्मद’ कहने पर ऐतराज किया जाता है।” उन्होंने इससे पहले बिहार के पूर्णिया में भी इस मुद्दे पर कहा था कि अगर ‘आई लव महादेव’ का कोई ग्रुप हो सकता है तो ‘आई लव मुहम्मद’ में क्या गलत है? इसमें राष्ट्र-विरोधी क्या है? ओवैसी ने जोर देकर कहा कि एक मुसलमान का ईमान तब तक पूरा नहीं होता जब तक वह पैगंबर मुहम्मद से दुनिया में हर चीज से ज्यादा मोहब्बत न करे।

यह भी पढ़ें: बरेली बना छावनी: इंटरनेट बंद, आसमान से ड्रोन का पहरा, 8000 जवान तैनात, छतों पर पत्थर ढूंढ रही पुलिस

पुलिस पर सवाल और शांति की अपील

ओवैसी ने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कुछ वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस लोगों पर लाठीचार्ज कर रही थी, जबकि कुछ दुकानदार उन पर फूल बरसा रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि पुलिस केवल सत्ता में बैठे लोगों के प्रति जवाबदेह है। हालांकि, ओवैसी ने लोगों से कानून को अपने हाथ में न लेने की भी अपील की। इस बीच, बरेली में आला हजरत दरगाह के वरिष्ठ मौलाना ने भी मुसलमानों से जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील की है।

Asaduddin owaisi reacts on bareilly unrest i love modi vs i love muhammad poster row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 07:46 AM

Topics:  

  • Asadduddin Owaisi
  • Bareilly
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर

2

प्रयागराज में आज से शुरू हो रहा माघ मेला 2026, जानें अमृत स्नान की 6 प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

3

एक्शन में योगी की पुलिस… पेश हो, नहीं तो घर होगा कुर्क, संभल हिंसा के मास्टरमाइंड को आखिरी मौका

4

‘पत्नी को भगा ले जाता है…’, शादाब जकाती पर महिला के पति का बवाल, थाने में रो-रोकर सुनाई आपबीती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.