Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर विवाद में केजरीवाल की एंट्री, अयोध्या दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

Ram Mandir Donation Theft Controversy: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। दोषियों पर कार्रवाई और जांच की मांग तेज हुई।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 22, 2026 | 12:44 PM

अरविंद केजरिवल (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या के श्री राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया था कि इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद अब तक एक भी एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई। उन्होंने कहा था कि सरकार किसे बचा रही है?

राम मंदिर से आस्था जुड़ी है

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। उन्होंने यह भी बताया कि मैं शुक्रवार को श्री राम मंदिर दर्शन के लिये जाऊंगा। बता दें कि राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले में हाल ही में सियासत तेज हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डाल देना चाहिए। क्योंकि करोड़ों हिंदुओं राम मंदिर से आस्था जुड़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

हरदोई में बड़ा हादसा! NH-731 पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर, CM योगी ने लिया संज्ञान

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दान गिनती से हटाए गए 40 कर्मचारी, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय, SIT की रिपोर्ट के बाद संतों का फूटा गुस्सा, क्या जाएगी कुर्सी?

‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

200 करोड़ रूपये का कैश चोरी

बताया जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर से लगभग 200 करोड़ रूपये का कैश चोरी हो गया और इसके अलावा हीरे जवाहारात के संदूक भी चोरी हो गए। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाही होनी चाहिए।

उनका यह भी कहना है कि मंदिर में चंदा चोरी के मामले से पहले मंदिर के लिए जगह खरीदने में भी गड़बड़ी हुई थी।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर दान और पत्थर चोरी विवाद को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। यह बहुत गंभीर मामला है। अयोध्या में सैकड़ों करोड़ रुपए की कीमत वाले पत्थर चोरी हो गए हैं।

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए, निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढें: मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO

किसे बचाना जरूरी है, सरकार या करोड़ों लोगों की आस्था

अरविंद केजरीवाल की एंट्री के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा और गर्माता जा रहा है। क्योंकि इससे पहले विपक्ष के कई नेता लगातार इस मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की सराकर को घेरते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह इनकी सरकारें हैं। कोई रेड नहीं हुई और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई।

बताया जा रहा है, कि इसमें बहुत बड़े बड़े नाम शामिल हैं। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है। सरकार को या करोड़ों लोगों की आस्था को?

 

Arvind kejriwal ayodhya visit ram mandir donation theft controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.