झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश
Aparna Yadav News: अपर्णा यादव के खिलाफ सपा नेताओं द्वारा हजरतगंज थाने में शिकायत की गई है। सपा नेताओं का आरोप है कि बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर पार्टी का अपमान किया है।
- Written By: अमन मौर्या
अपर्णा यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Aparna Yadav Flag Burning News: सपा और कांग्रेस पार्टी का झंडा जलाने के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ सपा नेताओं द्वारा हजरतगंज थाने में शिकायत की गई है। सपा कार्यकार्ताओं का आरोप है कि बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर पार्टी का अपमान किया है। इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दोनो तरफ से लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।
छवि बिगाड़ने का संगठित प्रयास
सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार सहित कई नेताओं और समर्थकों ने हजरतगंज थाने में अपर्णा के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि यह केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं है। यह संगठित तरीके से हमारी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का संगठित प्रयास है। सपा नेताओं ने मांग की है कि मामले में अपर्णा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे कि वर्तमान में ऐसी घटनाएं दोबारा घटित न हो।
लखनऊ में जलाया था पार्टी का झंडा
संसद के विशेष सत्र केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल के संसद में गिर जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने देश में कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में लखनऊ में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने लखनऊ विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के झंडे जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट किया था। इसके बाद से विवाद गहराता चला गया। आपको बता दें कि अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
मोदी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं! महिला बिल पर अखिलेश ने बोला हमला, बताया BJP का CNF फॉर्मूला
आज रात में यूपी विधानसभा के सामने अपर्णा यादव और उनके साथियों ने, समाजवादी पार्टी, और कांग्रेस का झंडा जलाया है। अपर्णा यादव आपसे ये उम्मीद नहीं थी। pic.twitter.com/tCluViFh3v — Anurag yadav (@Anuragyadav0555) April 18, 2026
विपक्ष को बताया था विधर्मी
पोस्ट में बीजेपी नेत्री अपर्णा ने कहा था कि आज इस अंधेरी रात में मैं इन दुर्योधन और दुःशासन रूपी राजनैतिक पार्टियों का झंडा जला कर सम्पूर्ण भारतीय नारी शक्ति की अस्मिता की ज्योति जलाने आयी हूं। एक नारी होकर अगर आज मैं चुप रह जाती तो मेरी अंतरात्मा मुझे कभी माफ नहीं करती। इस प्रदर्शन के माध्यम से आज मैं इन विधर्मियों को बताने आयी हूं कि भारतीय नारी के अधिकारों का विरोध इनको इनके सम्पूर्ण नाश से चुकाना होगा।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के संबोधन पर मचा बवाल, भाकपा सांसद पी. संदोष ने चुनाव आयोग को लिख दिया पत्र, दे दी चेतावनी!
देश की महिलाएं नहीं करेंगी माफ- अपर्णा
प्रदर्शन के दौरान अपर्णा यादव मीडिया से बातचीत में कहा, संसद में जो कुछ हुआ, वह महिलाओं की गरिमा के प्रति विरोध को दर्शाता है। विपक्ष ने अपना असली चेहरा बेनकाब कर दिया है, और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। ऐसा 1996, 1998, 2003 में हुआ था और अब 2026 में फिर से हुआ है फिलहाल अपर्णा के खिलाफ पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
