Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्लाटर हाउस में अमोनिया गैस के रिसाव, 5 महिलाएं बेहोश

फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था। रविवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। रिसाव के बाद स्लाटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रही महिलाओं को सांस लेने में परेशानी होने लगी..

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Dec 16, 2024 | 06:46 AM

अमोनिया गैस के रिसाव के बाद बीमार लोग (सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्लाटर हाउस में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद पांच महिलाएं बेहोश हो गई है। इस घटना की जानकारी के बाद रविवार को महिलाओं को स्लाटर हाउस से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी में बताया जा रहा है कि अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रोरावर इलाके में फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था, जिसमें रविवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के रिसाव के बाद स्लाटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रही महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तथा उनकी आंखों में जलन की शिकायत मिली। इस दौरान पांच महिलाएं बेहोश हो गयीं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गयी। इसके बाद बेहोश हुई महिलाओं को तुरंत वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि इस स्लाटर हाउस में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलने ही नगर मजिस्ट्रेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी मौके पर गए। फायर कर्मियों ने गैस के रिसाव ठीक करने के साथ ही प्लांट में फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद की।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO

Tamil Nadu News: तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया लीक से 7 की मौत; 65 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और घुटन से बेहाल हुए लोग; जांच शुरू

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम स्लाटर हाउस की जांच तथा गैस के रिसाव के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Ammonia gas leakage in a slaughter house in aligarh 5 women fainted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 06:46 AM

Topics:  

  • Ammonia Gas

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.