तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Ammonia Gas Leak Thiruvallur: तमिलनाडु के तिरुवलूर में सी-फूड प्लांट में अमोनिया गैस लीक हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हैं। सीएम जोसेफ विजय ने जांच कमेटी बैठाई है।
- Written By: अमन मौर्या
Tamil Nadu Gas Leak Accident: तमिलनाडु के तिरुवलूर जनपद में एक सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया है। इस गैस रिसाव की चपेट में आने से 7 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक कर्मचारी घायल हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रभावित कर्मचारियों ने शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और उल्टी जैसे लक्षणों की शिकायत की थी।
घटना की सूचना मिलते ही चेन्नई से एनडीआरएफ की 30 जवानों की टीम पीपीई किट और आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है, जिसे 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है।