-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Amazing Love Story Second Marriage With Girlfriend 15 Days After Marriage Electrician Ran Away With Female Constable
अजब प्रेम की गजब कहानी! शादी के 15 दिन बाद प्रेमिका से दूसरी शादी, नई दुल्हन को छोड़ महिला पुलिसकर्मी संग भागा बिजलीकर्मी
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
नेहा के लिए सब कुछ अचानक बदल गया जब उसे पता चला कि उसके पति नवीन का किसी और महिला से पहले से प्रेम संबंध था और वह भी किसी आम महिला से नहीं, बल्कि एक महिला हेड कांस्टेबल निर्मला से।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - पिक्सेल्स
हापुड : उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा, भरोसे और कानून, तीनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह कहानी है एक युवक की, जिसने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को जिंदगी और कानून दोनों के मोर्चे पर अकेला छोड़ दिया।
गजालपुर गांव निवासी नवीन की शादी 16 फरवरी 2025 को नेहा नाम की युवती से हिंदू रीति-रिवाजों से बड़े धूमधाम से हुई थी। नेहा और उसके परिवार वालों को लगा कि उनकी बेटी को एक अच्छा जीवनसाथी मिला है, लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकीं।
सिर्फ 15 दिन में बदल गई जिंदगी
नेहा के लिए सब कुछ अचानक बदल गया जब उसे पता चला कि उसके पति नवीन का किसी और महिला से पहले से प्रेम संबंध था और वह भी किसी आम महिला से नहीं, बल्कि एक महिला हेड कांस्टेबल निर्मला से। यह खबर नेहा के लिए किसी तूफान से कम नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
नेहा ने जब विरोध किया तो नवीन ने पहले तो माफी मांगी और अपनी गलती सुधारने का वादा किया। लेकिन चुपके से 1 मार्च को उसने निर्मला के साथ एक मंदिर में दूसरी शादी कर ली, वो भी बिना तलाक लिए।
धमकी और जहर की बात
जब नेहा ने इस धोखे का विरोध किया और न्याय की मांग की, तो उसे धमकियां मिलने लगीं। नेहा ने बताया, “नवीन ने कहा कि अगर मैंने मुंह खोला तो वह और निर्मला मिलकर जहर खा लेंगे और मुझे फंसा देंगे।” इतना ही नहीं, उसने दोनों को साथ रखने का सुझाव भी दिया, जिसे नेहा ने सख्ती से ठुकरा दिया।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस में शिकायत, कांस्टेबल का ट्रांसफर
इस मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक अपमान से तंग आकर नेहा ने एसपी ज्ञानंजय सिंह से शिकायत दर्ज करवाई। एसपी के निर्देश पर महिला कांस्टेबल निर्मला का तुरंत ट्रांसफर कर दिया गया और बाबूगढ़ थाने में नवीन और निर्मला दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने पुष्टि की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Amazing love story second marriage with girlfriend 15 days after marriage electrician ran away with female constable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, जुलाई में मिले 192 संदिग्ध मरीज; PMC ने नागरिकों को किया सतर्क
Jul 27, 2026 | 08:17 AMCommonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
Jul 27, 2026 | 08:13 AMबाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Jul 27, 2026 | 08:12 AMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे
Jul 27, 2026 | 08:00 AMउज्जैन कोर्ट परिसर में महिला को धमकाने का आरोप, जमानत का विरोध करने पहुंची थी पीड़िता, SP से सुरक्षा की गुहार
Jul 27, 2026 | 07:56 AMमहाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
Jul 27, 2026 | 07:54 AMपेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, आज संसद में पेश होगा परीक्षा संशोधन बिल, विपक्ष घेरने को तैयार!
Jul 27, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM











