Atul Subhash Suicide Case : हाईकोर्ट की शरण में पहुंची निकिता सिंघानिया एंड फैमिली, मांगी अग्रिम जमानत
AI इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी की आत्महत्या के मामले में अब उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
अतुल सुभाष सुसाइड केस में सबूतों के साथ छेड़छाड़! पुलिस ने बताया पूरा मामला
प्रयागराज: ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी की आत्महत्या के मामले में अब उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
इस बाबत याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि, निकिता के अलावा अतुल सुभाष की सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग और सुशील सिंघानिया ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।
जानकारी दें कि, AI इंजीनियर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नौ दिसंबर को बेंगलुरू में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में निकिता, उनकी मां निशा और भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अतुल सुभाष सुसाइड केस: कोर्ट ने मृतक के पिता से पुत्रवधू की हिरासत के बारे में SC को जवाब देने को कहा
अतुल सुभाष सुसाइड केस : जमानत के लिए अदालत के दरवाजे पहुंचे निकिता सिंघानिया, मां और भाई
‘तीन लड़कियों के साथ अफेयर और अय्याशी…छीन लेता था पैसे’, पुलिस हिरासत में निकिता ने खोले अतुल सुभाष के कई राज!
अतुल सुभाष मामले में पुलिस का एक्शन, पत्नी निकिता गुरुग्राम से तो मां और भाई प्रयागराज से गिरफ्तार
जानकारी दें कि, AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में, बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया। निकिता इस मामले में एक आरोपी भी हैं।सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बीते शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया था।
देश की की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
यह नोटिस केवल निकिता को संबोधित था। उसमें उनकी मां निशा सिंघानिया, चाचा सुशील सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि इन लोगों का नाम भी FIR में है।नोटिस चिपकाने के समय घर का मुख्य द्वार बंद था और परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। नोटिस पर जो पता दर्ज था, वह निकिता का घर था।
बता दें कि, बेंगलूरू पुलिस की टीम बीते गुरुवार को देर शाम जौनपुर पहुंची ती। नोटिस के बाद टीम ने जौनपुर के सिविल कोर्ट का दौरा कर निकिता द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामलों की जानकारी जुटाने की योजना बनाई थी।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी हो कि, 34 वर्षीय AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बीते 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
