- Hindi News »
- India »
- Farmers Ready For Delhi March On 13th December Security Tight At Shambu Border
शंभू बॉर्डर से आज फिर दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, दो नाकामयाबी के बाद करेंगे तीसरी कोशिश
आज पंजाब सीमा शंभू बॉर्डर पर तीसरी बार यानी आज 14 दिसंबर को, किसान दिल्ली कूच के लिए अपनी तैयारी में है। इस बाबत आज शंभू से 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

किसान आंदोलन
अंबाला: आज शहर हरियाणा-पंजाब सीमा शंभू बॉर्डर पर तीसरी बार यानी आज 14 दिसंबर को, किसान दिल्ली कूच के लिए अपनी तैयारी में है। इस बाबत आज शंभू से 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेगा, जबकि हरियाणा सीमा में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैयार है।
आज शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग को और पुख्ता किया है, जबकि अपनी रणनीति भी बनाई है। वहीं इसके पहले दिल्ली कूच की दो कोशिशों को हरियाणा पुलिस ने नाकाम कर दिया है, जबकि इस दौरान छोड़े गए आंसू गैस के गोलों की चपेट में आने से कई किसान घायल हुए थे।
इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) नेता राकेश टिकैत ने YRLS शुक्रवार को पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से खनौरी सीमा पर मुलाकात की जिनका आमरण अनशन 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने ‘संयुक्त लड़ाई’ के लिए किसान समूहों से एकजुट होने का आह्वान किया। टिकैत के साथ एसकेएम नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल भी थे।
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा में कांग्रेस का जलसमाधि आंदोलन, किसान और परियोजना प्रभावितों के हक के लिए 5 घंटे पानी में उतरे दिग्गज
अर्जुनी मोरगांव में जलापूर्ति योजना पर किसानों का अनशन जारी, पानी दर घटाने की मांग को लेकर किसान आक्रामक
नागपुर जिले के नरखेड़ में बंधारा मरम्मत की मांग तेज, टूटी पुलिया से बह रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान
भंडारा में 15 मई को जलसमाधि आंदोलन, नशा, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू प्रदर्शन स्थल पर मौजुद संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 101 किसानों का एक समूह 14 दिसंबर को दोपहर में शंभू सीमा से दिल्ली तक पैदल मार्च करने का एक और प्रयास करेगा। वहीं सवालों का जवाब देते हुए टिकैत ने कहा था, ‘‘डल्लेवाल जी हमारे बड़े नेता हैं और हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, पूरे देश के किसान चिंतित हैं।” टिकैत भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता भी हैं।
उन्होंने कहा था कि, ‘‘हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।।।सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।।।ऐसा नहीं लगता कि डल्लेवाल अपना आमरण अनशन वापस लेंगे जब तक कि सरकार उनसे बातचीत नहीं करती और उनकी मांगें पूरी नहीं करती।”
यह पूछे जाने पर कि क्या सभी संगठनों (जिन्होंने अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान एसकेएम का गठन किया था) को किसानों के अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए हाथ नहीं मिलाना चाहिए, टिकैत ने कहा, ‘‘हमने एक समिति बनाई है जो समूहों के साथ संवाद करेगी।” उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर हैं ताकि केंद्र पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके।
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया था। किसानों के एक समूह ने छह दिसंबर और आठ दिसंबर को पैदल दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया। हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। प्रदर्शनकारी किसान 14 दिसंबर को फिर से मार्च करने का प्रयास करेंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि 101 किसानों का जत्था आज यानी शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करेगा। हरियाणा के अधिकारियों द्वारा पिछले दो मौकों पर दिल्ली तक पैदल मार्च करने की अनुमति नहीं देने का जिक्र करते हुए पंधेर ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि पैदल चल रहे 101 किसान कैसे खतरा पैदा कर सकते हैं।
पंधेर ने कहा था कि किसानों के आंदोलन तेज करने से पहले सरकार को बातचीत करनी चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में पंधेर ने डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति को “गंभीर” बताया तथा कहा कि आमरण अनशन शुरू करने के बाद से उनका वजन 14 किलो कम हो गया है। उन्होंने कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Farmers ready for delhi march on 13th december security tight at shambu border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














