Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: अलीगढ़ के BJP सांसद सतीश गौतम की चेतावनी, AMU में होली खेलने से कोई रोकेगा तो ऊपर पहुंचा देंगे

सतीश गौतम ने पूछा कि क्या एएमयू पाकिस्तान के अंदर है? जब ईद मनाई जाएगी तो होली भी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होली कोई भी मना सकता है, कोई रोक नहीं है। वीसी या रजिस्ट्रार किसी को होली मनाने से नहीं रोकेंगे।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 07, 2025 | 07:24 PM

अलीगढ़ के BJP सांसद सतीश गौतम, कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत

Follow Us
Follow Us:

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी एएमयू कैंपस में होली मनाने की इजाजत को लेकर विवाद और बढ़ गया है। अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार यानी 07 मार्च को कही दी है कि एएमयू कैंपस में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। अगर कोई इसका विरोध या झगड़ा करेगा तो उसे ऊपर भेज दिया जाएगा।

सतीश गौतम ने यह भी कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। अगर किसी हिंदू छात्र को कोई परेशानी होती है तो मैं उसके लिए हूं। मेरे रहते एएमयू कैंपस में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होली के लिए इजाजत की जरूरत नहीं है।

सतीश गौतम ने पूछे ये सवाल

सतीश गौतम ने पूछा कि क्या एएमयू पाकिस्तान के अंदर है? जब ईद मनाई जाएगी तो होली भी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होली कोई भी मना सकता है, कोई रोक नहीं है। वीसी या रजिस्ट्रार किसी को होली मनाने से नहीं रोकेंगे। इसके लिए इजाजत की जरूरत नहीं है। हिंदू छात्र रजिस्ट्रार को पत्र दे दें, कोई दिक्कत नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO

10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर

चीखों से गूंज रही बिल्डिंग में बिलखते रहे बच्चे.. लखनऊ अग्निकांड की चश्मदीद का वो बयान जिसे सुन कांप जाएगी रूह

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, FIR की बड़ी सिफारिश!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एएमयू में होली को लेकर विवाद छात्र अखिल कौशल के एक पत्र के बाद शुरू हुआ था। बीते 25 फरवरी को हिंदू छात्रों ने कुलपति को संबोधित पत्र एएमयू प्रोफेसर को सौंपकर 9 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। इसको लेकर कुलपति ने प्रोफेसरों की बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में जब छात्रों ने दोबारा इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि उन्हें होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके बाद से ही यह विवाद खड़ा हो गया है।

अखिल भारतीय करणी सेना पहुंचे कलेक्ट्रेट

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने पर मामला बढ़ गया है। बीते दिन गुरुवार को अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर एएमयू के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया। पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर एएमयू में हिंदू छात्रों के साथ होली खेली जाएगी और होली मिलन भी होगा। इसके लिए अनुमति मिले या न मिले। एएमयू में जब रोजा इफ्तार और ईद मिलन का आयोजन हो सकता है तो होली मिलन क्यों नहीं।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

इस संबंध में एडीएम सिटी ने कहा है कि कैंपस में किसी भी आयोजन के लिए एएमयू प्रशासन को अनुमति देनी होती है। इस संबंध में बातचीत चल रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं एएमयू प्रशासन का कहना है कि सालों से छात्र आपस में होली सभी हॉल में खेलते आ रहे हैं, इस पर कोई रोक नहीं है और न ही इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत है।

Aligarh bjp mp satish gautam warns if anyone stops us from playing holi in amu ham use jail bhej denge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.