पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीछे कर युवकों पर चढ़ाई ऑडी; अलीगढ़ से सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो

Aligarh Audi Accident: अलीगढ़ के सरसौल में तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है। CCTV फुटेज वायरल है और पुलिस जांच कर रही है।
Aligarh hit and run case
अलीगढ़ हिट एंड रन केसSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: ऑडी की टक्कर से मनोज कुमार की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल।

  • CCTV फुटेज वायरल: वीडियो में टक्कर के बाद कार को पीछे करते हुए युवकों को कुचलने का दृश्य दिखाई देने का दावा है।

  • BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर गाड़ी होने का दावा: कार के मालिक और चालक की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Aligarh Audi Accident Video: अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वालाहादसा सामने आया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सरसौल के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवक को कुचलकर मार डाला। पहले गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑडी कार पहले बाइक में जोरदार टक्कर मारती है। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर जाते हैं। जिसके बाद कार चालक गाड़ी को पीछे करता है और फिर युवकों को गाड़ी से कुचल देता है। इस हादसे को देखकर आसपास अफरा-तफरी मच जाती है।

कार पर लोगों ने मारे पत्थर

हादसे के बाद चालक मौके से भागने लगता है। वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और गुस्से में गाड़ी पर पथराव भी किया। इसके बावजूद चालक वहां से फरार हो गया।

Aligarh hit and run case
बिलासपुर में रावण दहन कार्यक्रम में जोरदार धमाका, मंच पर गिरा रॉकेट, दो झुलसे, टला बड़ा हादसा

घटना में मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई है। मनोज अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के महरावल गांव का निवासी था।  इस हादसे में दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवको को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Aligarh hit and run case
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर सरेआम बरसाए थप्पड़; VIDEO वायरल

BJP नेता के नाम पर है गाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऑडी कार भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि कार किसकी है और हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यूपी पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुट गई है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com