'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर सरेआम बरसाए थप्पड़; VIDEO वायरल

Mahoba News: BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने चने के बीज की कथित कालाबाजारी को लेकर बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिया। गाड़ी में करीब 100 बोरियां मिलने के बाद विधायक ने प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।
BJP MLA slaps warehouse in-charge
BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चने के बीज की कथित कालाबाजारी को लेकर हुआ विवाद

  • विधायक ने गोदाम प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Slap Incident: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, किसानों को वितरित किए जाने वाले चने के बीज की कथित कालाबाजारी की सूचना पर विधायक कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंच गए। यहां गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बहस के दौरान विधायक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना मिली थी कि किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए चने के बीज को गोदाम से बाहर भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां एक गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलीं। इसके बाद विधायक ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बीज को बाहर भेजने के संबंध में सवाल-जवाब किए।

BJP MLA slaps warehouse in-charge
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

गोदाम प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज को उन तक पहुंचाने के बजाय मंडी में बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर विधायक और गोदाम प्रभारी के बीच बहस तेज हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान विधायक ने सोनू यादव को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए भी आरोप लगाए।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, किसानों के बीज की कथित कालाबाजारी और मंडी में बिक्री की तैयारी से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि बृजभूषण राजपूत इससे पहले फसल बीमा सर्वेयरों को घाघरा-चोली पहनाने के मामले में भी सुर्खियों में आए थे। अब बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विधायक की यह हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है।

BJP MLA slaps warehouse in-charge
गवर्नर आनंदीबेन की युवाओं से अपील: कहा-लड़कों गर्लफ्रेंड बनाना बुराई नहीं लेकिन, शादी का वादा कर मुकरना गलत
Navbharat Live
navbharatlive.com