Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Navami 2025 : राम जन्मोत्सव पर यूपी के 42 जिलों में अलर्ट, जुलूस मार्गों पर होगी ड्रोन से निगरानी

Ram Navami 2025: राम नवमी पर उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। योगी सरकार ने राम जन्मोत्सव के आयोजनों और जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 06, 2025 | 07:58 AM

राम नवमी पर विशेष आयोजनों को लेकर योगी सरकार ने जारी किया अलर्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: रामनवमी का पर्व आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह जुलूस और रथयात्रा निकाले जाने की तैयारी के साथ यज्ञ-पूजन भी किए जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भी राम मंदिर में भव्य तैयारी चल रही है। रामलला का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने प्रदेश के 42 जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है।

रामनवमी पर अयोध्या के साथ ही कई जिलों पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासनों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की हिदायत दी है। जुलूस और आयोजनों में किसी प्रकार की अराजकता न फैले इसे लेकर पुलिस ने हर आयोजन के लिए बंदोबस्त किए हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है और इसे हर्षोल्लास के साथ संयमित ढंग से मनाने की अपील की है।

इन जिलों में जारी किया गया है विशेष अलर्ट

रामनवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एहतियातन 42 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस प्रशासन को जुलूस और अन्य आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में खासतौर पर मेरठ, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज,  मथुरा, चित्रकूट और मिर्जापुर समेत अन्य कई जिलों में खास तौर पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

पारंपरिक रास्तों से ही जुलूस निकालने की अनुमति

रामनवमी पर योगी सरकार ने प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। यह स्पष्ट कहा गया है कि जुलूस या रथयात्रा को बिना अनुमति नहीं निकालने दिया जाएगा। इसके अलावा केवल निर्धारित पारंपरिक मार्गों से ही रामनवमी के जुलूस निकाले जाएंगे। नए मार्गों पर जुलूस झांकियां निकाले जाने की सख्त मनाही रहेगी। जुलूस मार्गों की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। जिन रास्तों पर जुलूस निकाले जाएंगे वहां के घरों पर भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी ताकि किसी तरह की गलत गतिविधि न होने पाए।

आयोध्या में राम मंदिर पर भव्य आयोजन

अयोध्या में रामनवमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। आज रामलला का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान को चढ़ाने के लिए 56 भोग भी बनाए जा रहे हैं। रामपथ पर ड़्रोन के माध्यम से सरयू के जल की फुहारें डाली जाएंगी। इसके साथ ही अयोध्या के रामकथा पार्क में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी और प्रयागराज में भी कड़ी सुरक्षा

रामनवमी को लेकर वाराणसी और प्रयागराज में भी मंदिरों और सभी जुलूस मार्गों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। गलियों और चौराहों के साथ संदिग्ध इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया आईटी सेल को भी अलर्ट कर दिया है।

Alert in 42 districts of uttar pradesh on ram navami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2025 | 07:58 AM

Topics:  

  • Ram Navami
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.