Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

Akhilesh Yadav VS Yogi Adityanath: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने CM योगी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने CCTV फुटेज से भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 28, 2026 | 04:07 PM

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी पर फिर से हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के बार-बार अयोध्या आने के बावजूद मंदिर में चोरी की उनको कोई जानकारी नहीं मिली। अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री अयोध्या के लगातार दौरों का रिकॉर्ड इसलिए बना रहे थे ताकि वहां हो रही चोरियों की निगरानी कर सकें?

सरकार पर गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके लिए डोनेशन फर्स्ट है, नेशन नहीं है। मैं कई बार जवाब दे चुका हूं कि केदारेश्वर धाम इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन सवाल हमारे दर्शन का नहीं है। जो मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे वहां पर जाने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली। तभी तो कहावत बनी है चिराग तले अंधेरा। कितनी बार गए हैं उसके बाद भी इस बात की खबर नहीं है।

#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जिनके लिए डोनेशन फर्स्ट है, नेशन नहीं है। मैं कई बार जवाब दे चुका हूं कि केदारेश्वर धाम इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन करने जाएंगे। लेकिन सवाल हमारे दर्शन का नहीं है।… https://t.co/TZYHCoMvAl pic.twitter.com/MpXQFsVZeO — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत

PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड

हाथरस में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; ‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले अब धर्मनगरी की बात कर रहे हैं’

लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी

CCTV फुटेज में हुई छेड़छाड़: अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जनमानस में यह संदेश गया है कि सरकार के पास चंदे की चोरी और दूसरे कई मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। SIT की रिपोर्ट में ही कहा गया है कि CCTV फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने दौरे करने के बावजूद, उन्हें(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पता नहीं चला कि ऐसी घटनाएँ हो रही थीं?

#WATCH | आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…जनमानस में यह संदेश गया है कि सरकार के पास चंदे की चोरी और दूसरे कई मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। SIT की रिपोर्ट में ही कहा गया है कि CCTV फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी… ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने दौरे करने के… pic.twitter.com/PIoK2rlt0V — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

ये भी पढ़ें- कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी

CM योगी ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं कल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे। राम भक्तों पर गोली आप ही सरकार ने चलाई थी। सपा की सरकार ने। आज जब अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है।

बता दें, एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद मामले पर एफआईआर कराया गया। पुलिस ने 8 लोगो पर कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

Akhilesh yadav targets cm yogi over ayodhya ram mandir donation theft row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 04:07 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Ayodhya Ram Mandir
  • CM Yogi Adityanath
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.