अखिलेश यादव का अमेठी से बड़ा सियासी संदेश, बोले- BJP खुद अपनी पार्टी की सगी नहीं तो गैरों के लिए क्या…
सपा के पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जगदीशपुर के चांदगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपनी ही पार्टी के प्रति वफादार नहीं है तो एहसान फरामोशों की छोड़ ही दो।
- Written By: सौरभ शर्मा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
अमेठी: उत्तरप्रदेश के अमेठी के चांदगढ़ में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और स्थानीय विधायक राकेश प्रताप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राकेश प्रताप की हर दल में टिकट की संभावनाएं अब खत्म हो चुकी हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब बीजेपी खुद अपनी पार्टी की सगी नहीं है तो एहसान फरामोशों के लिए वह कितनी सगी होगी। फिर वह दूसरों के लिए कैसे खड़ी होगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि अमेठी में भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से गुमशुदा हो चुकी है और अब यहां जनता का भरोसा समाजवादी विचारधारा की ओर लौट रहा है।
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश में कर्नल सोफिया को लेकर हुए विवाद पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पार्टी ने कार्रवाई की होती तो ऐसे बयान सामने नहीं आते। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए, न कि संघर्ष विराम का। उन्होंने शांति को देश की प्राथमिकता बताया और कहा कि दूसरे देशों का हस्तक्षेप हमारे लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
राकेश प्रताप को लेकर सपा का सख्त रुख
अखिलेश यादव ने राकेश प्रताप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बार-बार दल बदलने से जनता का भरोसा टूटता है। अब उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है और किसी भी पार्टी से टिकट की संभावना खत्म हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगी जो निष्ठा से डगमगाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
भाजपा की भूमिका पर सीधा सवाल
सपा प्रमुख ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेठी में पार्टी की कोई मौजूदगी नहीं बची है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सच्चाई और समाजवाद के साथ खड़ी हो रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा की कार्यशैली और हालिया विवादों पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी की नैतिकता और जिम्मेदारी पर भी चर्चा की।
इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि बलिया और बिहार से भी बीजेपी का आचरण सामने आया है। अगर पहले कार्रवाई की गई होती तो इस तरह की बयानबाजी नहीं होती। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए, संघर्ष विराम का नहीं।
