Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा को हराने के लिए सपा ने चिन्हित किया बूथ, JPNIC को बंद करने पर बिफरे अखिलेश

अखिलेश यादव ने JPNIC प्रोजेक्ट को बंद किए जाने और स्कूलों के मर्जर पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि JPNIC को बर्बाद कर ये लोग बिहार में वोट मांगेंगे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 05, 2025 | 05:59 PM

भाजपा को हराने के लिए सपा ने चिन्हित किया बूथ, JPNIC को बंद करने पर बिफरे अखिलेश

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अखिलेश यादव के विजनरी प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी को बंद कर दिया और बिल्डिंग एलडीए के हवाले कर दिया। इस पर अखिलेश यादव ने खासी नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जेपी के नाम पर बने प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के मर्जर से बंद होने वाले स्कूलों में सपा सुप्रीमो ने 15 अगस्त को तिंरगा फहराने का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर कहा कि जय प्रकाश नारायण समाजवाद और देश को बचाने लिए निकले थे। संपूर्ण क्रांति आंदोलन में उनके साथ पूरा देश था। उन्हीं के आंदोलन के परिणास्वारूप राजनीति में बदलाव आ गया। आगे जाकर कई पार्टियां बनीं। अब वही लोग जिन्होंने जय प्रकाश के नाम पर बने जेपी एनआईसी को बंद कर दिया, बिहार में जाकर उन्हीं के नाम पर वोट मांगेगे।

जेपी एनआईसी को खरीदना चाहती है सपा

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

पत्रकारों से सपा सुप्रीमो ने कहा कि जेपी एनआईसी कमेटी के हम लोग मेम्बर थे। उसे भंग कर दिया गया। जय प्रकाश नारायण के नाम पर बनाया गया संस्थान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत था। सरकार इसे चला नहीं पाई। अब एलडीए को दे दिया। क्या वह चला पाएगी? उन्होंने कहा कि अगर जेपीएनआईसी को बेचना है तो हम लोग चंदा लगाकर खरीदने को तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि जेपी एनआईसी की बर्बादी मीडिया को दिखानी चाहिए। भाजपा वाले जेपी एनआईसी को बर्बाद बिहार में किस आधार पर वोट मांगेगे।

‘मारो पर वीडियो न बनाओ’, खुले मंच से राज ने समर्थकों को दी ‘गुंडागर्दी’ की सलाह

भाषा विवाद में कूदे अखिलेश यादव

इस दौरान देश में छिड़े भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि भाषा विवाद राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा है। माहाराष्ट्र में गुजरात के लोगों को पीटा गया। उन्होंने कहा कि सरकार को जेपीएनआईसी के हर फ्लोर को एक भाषा के प्रचार के लिए दे देना चाहिए। हिंदी समेत किसी भी भाषा का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मराठी भाषा न बोलने के कारण महाराष्ट्र में हो रही हिंसात्मक वारदातों पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर भाषा का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंदी भाषियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा को हराने वाले बूथ चिन्हित

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने हारने वाले बूथ चिह्नित कर लिए हैं। उनके संबंधित स्कूल बंद किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को सपा कार्यकर्ता बंद हो रहे 5000 स्कूलों मे जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। वहां पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

Akhilesh yadav targeted bjp for shutting down jpnic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.