Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, राजभर के घर ABVP के हंगामे पर अखिलेश का तंज; इस्तेमाली लोग सिर्फ माल देते

Akhilesh Yadav ने OP राजभर के आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर तंज कसा है। भाजपाइयों की सोच को दरारवादी बताते हुए साथियों का उपयोग करके उन्हें बर्बाद करने वाली कहा। BJP ने अपने सहयोगियों की दुर्गति कर दी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 04, 2025 | 12:22 PM

OP राजभर के घर ABVP के हंगामे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर उसके ही सहयोगी दलों को परेशान करने का आरोप लगाया है। दरअसल वाक्या ये हुआ कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास पर बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के हंगामे का, जिस पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की नीति अब जगजाहिर हो चुकी है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एबीवीपी के कार्यकर्ता मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उस बयान से नाराज होकर उनके आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच गए, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर छात्रों को ‘गुंडा’ कहा था। राजभर के बेटे अरुण राजभर ने प्रदर्शन की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इस घटना ने एनडीए गठबंधन के भीतर ही एक असहज स्थिति पैदा कर दी है, जिस पर विपक्ष ने तुरंत निशाना साध लिया है।

भाजपा किसी की सगी नहीं है… कल तक भाजपाइयों की अपनी ही ‘परिषद’ बनाम अपनी ही ‘वाहिनी’ हो रहा था, अब अपने तथाकथित राजनीतिक सहयोगी के ख़िलाफ़, उनके आवासों तक पर प्रदर्शन करवा रही है।

भाजपाइयों की ‘दरारवादी सोच’ अब अपने गुट में भी दरार डाल चुकी है। भाजपा के सहयोगी बने धन-लोलुप… pic.twitter.com/zayAkq7HDA

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 4, 2025

पैसों का लालच देकर सम्मान नहीं मिलता

अखिलेश यादव ने इस घटना पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को माल दे सकती है लेकिन मान कभी नहीं देती है, उन्होंने कहा यह पार्टी कभी भी सहयोगियों को सम्मान नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सहयोगी अब यह महसूस कर रहे हैं कि भगवा पार्टी उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधार सकती है, लेकिन राजनीतिक सम्मान नहीं दे सकती। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर अपने सहयोगियों के लिए ऐसी मुसीबतें खड़ी कर रही है कि वे अपने ही समाज में चेहरा दिखाने लायक नहीं बचे हैं और राजनीतिक रूप से बर्बाद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पता नहीं कब आजाद होंगे! मेरा देश जिहादियों की गिरफ्त में, तसलीमा नसरीन का छलका दर्द

अपनी ही लड़ाई से बच रही पुलिस

अखिलेश यादव ने एक वीडियो साझा करते हुए पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ‘भाई-भाई’ कहकर संबोधित करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की विभाजनकारी सोच अब उसके अपने ही संगठनों में दरार डाल रही है। अखिलेश ने कहा कि बड़े पुलिस अधिकारी एसी कमरों में बैठकर बीजेपी की इस अंदरूनी लड़ाई से बचने के लिए यस सर-यस यस कर रहे हैं और वहीं छोटे पुलिसकर्मियों को सड़क पर हाथ जोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये पार्टी सिर्फ इस्तेमाली पार्टी है जो पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो की नीति अपनाती है।

Akhilesh yadav slams bjp over abvp protest at om prakash rajbhar residence up politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 12:22 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Om Prakash Rajbhar
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी ने राजनीति के लिए अपनी मां का भी इस्तेमाल किया, शाहनवाज बोले- प्लान के साथ खुद ही गाली दिलवाई

2

क्या भाजपा ज्वाइन करेंगे जैकी श्रॉफ? भूपेंद्र यादव के बाद नितिन गडकरी से की मुलाकात

3

करोड़ों की कारें, नीली बत्ती और सरकारी रुतबा…फर्जी IAS का नकली मायाजाल; लखनऊ से हुआ गिरफ्तार

4

यूपी सरकार में मंत्री के आवास के बाहर इकट्ठा हुए ABVP कार्यकर्ता, पुलिस ने दनादन भांजी थी लाठियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.