-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Share Sting Operation Audio Of Presiding Officer Amid Milkipur By Election
‘महाराज जी के सम्मान का मामला है’, अखिलेश ने जारी किया पीठासीन अधिकारी का स्टिंग ऑपरेशन, मिल्कीपुर में महाभारत!
- Written By: मृणाल पाठक
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक 51 सेकेंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है, जिसमें कथित तौर पर टारगेट पूरा करने की बात की जा रही है।

सीएम योगी और अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। लेकिन वोटिंग वाले दिन तब कोहराम मच गया, जब सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पीठासीन अधिकारी का स्टिंग ऑपरेशन की एक रिकॉर्डिंग एक्स पर शेयर कर दी है। इस रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद से ही सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक 51 सेकेंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है, जिसमें कथित तौर पर टारगेट पूरा करने की बात की जा रही है। इतना ही नहीं इस रिकॉर्डिंग में सुना जा सकता है कि अधिकारी कर रहा है कि महाराज जी के सम्मान का मामला है।
ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी के लिए फ़र्ज़ी मतदान का टार्गेट पूरा कर रहे हैं। इनके बूथों पर तुरंत चुनाव रद्द किया जाए और इन्हें प्रथमदृष्ट्या आडियो सबूतों के आधार पर निलंबित किया जाए और फिर उचित न्यायिक कार्रवाई के बाद बर्खास्त भी। अधिकारियों… pic.twitter.com/mNyIGKjrpL — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2025
एक्स पर इस रिकॉर्डिंग को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा- ”ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी के लिए फ़र्ज़ी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे हैं। इनके बूथों पर तुरंत चुनाव रद्द किया जाए और इन्हें प्रथमदृष्ट्या आडियो सबूतों के आधार पर निलंबित किया जाए और फिर उचित न्यायिक कार्रवाई के बाद बर्खास्त भी।”
सपा मुखिया आगे लिखते हैं- ”अधिकारियों की चुनावी धांधली और हेराफेरी के ऐसे और भी वीडियो-आडियो आ रहे हैं। जब इनकी नौकरी जाएगी और समाज में बदनामी होगी शायद तब इनका ईमान और ज़मीर जागेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
उन्होंने आगे लिखा- ”सरकार इनका इस्तेमाल करके अपना हाथ झाड़ लेगी, तब ये जेलों में होंगे और अपने समाज, परिवार और बच्चों की नज़र में अपमान की ज़िंदगी जीएंगे। हम उन सब ईमानदार और सच्चे अधिकारियों की प्रशंसा करते हैं, जिन्होंने भाजपा पार्टी ऑफ़िस से दिये गये ‘फ़र्ज़ी मतदान के टार्गेट’ को मानने से इंकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के ऐसे दुश्मनों का तत्काल संज्ञान ले।”
एक्स पर इस रिकॉर्डिंग को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी टैग किया है। वहीं इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से ही एक बार फिर सियासत गरमा गई है। हालांकि अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए इस ऑडियो की पुष्टि नवभारत नहीं करता है।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए बता दें कि मिल्कीपुर सीट पर मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद बन गए हैं, जिसके बाद ये सीट खाली थी। अब यहां उनके बेटे अजीत प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बीजेपी की तरफ से चंद्रभान पासवान मैदान में हैं। अयोध्या जनपद की सीट होने की वजह से यह दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का विषय है।
Akhilesh yadav share sting operation audio of presiding officer amid milkipur by election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














