Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“UP ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ में नंबर-वन”, बैंक लूटकांड के बाद कानून व्यवस्था पर बरसे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की कानून—व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' में नंबर...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 23, 2024 | 02:37 PM

'UP 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' में नंबर-वन', बैंक लूटकांड के बाद कानून व्यवस्था पर बरसे अखिलेश

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की कानून—व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ में नंबर—वन बन गया है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने क्रमवार पोस्ट में लखनऊ और सहारनपुर में चोरी और लूट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा ”उप्र अब ‘इज ऑफ़ डूइंग क्राइम’ में हुआ नंबर एक।”

इसी पोस्ट में यादव ने प्रदेश की राजधानी के चिनहट इलाके में एक बैंक में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई चोरी की तस्वीर साझा करते हुए कहा ”आज का एपिसोड… लखनऊ का ओवरसीज बैंक, जहां लॉकर काटकर बहुमूल्य सम्पदा चोरी हुई। कल सहारनपुर में बैंक लुटा था।”

उप्र ‘इज ऑफ़ डूइंग क्राइम’ में हुआ न. 1 आज का एपिसोड लखनऊ का ओवरसीज बैंक जहाँ लॉकर काटकर बहुमूल्य सम्पदा चोरी हुई। कल सहारनपुर में बैंक लुटा था। #लखनऊ_बैंक_लॉकर_चोरी pic.twitter.com/7VpSWqO5lT — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 23, 2024

यादव ने एक अलग पोस्ट में चोरी का सहारनपुर का वीडियो साझा किया। लखनऊ में, इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में कुछ लॉकर टूटे हुए पाए गए और उनमें से सामान गायब था। चोरी लखनऊ के मटियारी स्थित शाखा में हुई। बैंक प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आशंका है कि चोरों ने बैंक की खाली जमीन वाली दीवार में छेद करके इमारत के अंदर चोरी की। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इस काम में चार लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बता दें कि लखनऊ की ओवरसीज बैंक में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी, जिसके बाद वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि पुलिस बैंक डकैती की घटना की जांच कर रही थी तभी एक कार को पूछताछ के लिए रोका गया तो कार सवार बदमाशों में से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Akhilesh yadav said up is number one in ease of doing crime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 02:35 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

‘यह बंगाल है, UP नहीं’, ममता की भाजपा को खुली चुनौती, डिटेंशन सेंटर और गीता पाठ पर बोला हमला

2

अखिलेश यादव की वजह से पंकज चौधरी बने यूपी BJP अध्यक्ष! यूपी की ये सियासी कहानी कर देगी हैरान

3

UP बीजेपी में नए युग की शुरुआत: पंकज चौधरी ने भरा पर्चा, CM योगी और डिप्टी CM मौर्य बने प्रस्तावक

4

केशव नहीं योगी ही होंगे 2027 के CM, BJP का सबसे बड़ा सियासी संदेश, एक तीर से साधे कई निशाने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.