Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सपना देखना बंंद करें, हमारी पार्टी एकजुट’, सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार; ओपी राजभर को दिया जवाब

Akhilesh Yadav Reply to OP Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर के तमाम दावों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए साहस और पक्के इरादे की जरूरत होती है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 17, 2026 | 06:14 PM

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akhilesh Yadav Reply to OP Rajbhar: समाजवादी पार्टी में टूट के दावे के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि जल्द समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है। राजभर के इस दावे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है। ओपी राजभर के दावे को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि दूसरी पार्टियों में सेंध लगाना और नेताओं को तोड़ना बीजेपी की पुरानी आदत है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब अखिलेश यादव से सपा में नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पुरानी बातें याद दिलाईं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहली भी कई विधायक, एमएलसी और राज्यसभा सांसद पार्टी बदलकर भाजपा में गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि किसी को लालच, स्वार्थ या फिर किसी पर जबरदस्ती दबाव बनाया गया। अखिलेश ने यह भी कहा कि जो लगो डर जाते हैं, वह अपनी पार्टी छोड़ देते हैं।

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट होगी। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सपा के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक एक चिट्ठी लिखी है। अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव का नाम लेकर अमित शाह से संपर्क की बात कहकर राजभर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक इस बात की कोई पृष्टि नहीं हुई है कि रामगोपाल ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है या नहीं, और अगर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी सौंपी हौ तो उसमें क्या लिखा गया है, इस बात की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir: भक्तों का भरोसा टूटना सबसे बड़ा दुख… अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बड़ा बयान

‘इस बार BJP को घेर कर हराएंगे, जनता ने भी लिया संकल्प’, गोरखपुर में जमकर बरसे Akhilesh Yadav

मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा, कभी भी टूट सकती है अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी

पहले ममता, फिर उद्धव…अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में… — Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 17, 2026

ओपी राजभर का सपा पर गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अरे अखिलेश यादव जी, अभी राम गोपाल यादव जी की सिर्फ चिट्ठी का जिक्र किया हूं। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख दूंगा तो भूचाल आ जाएगा। समूचा उत्तर प्रदेश जानता है कि लाल टोपी वाले भ्रष्टचारियों का मास्टरमाइंड कौन है? और किसे बचाने के लिए रामगोपाल यादव समझौता और सौदा कर रहे हैं, सब मालूम है।

यह भी पढ़ें: पहले ममता, फिर उद्धव…अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप

राजभर के दावे को अखिलेश ने किया खारिज

ओम प्रकाश राजभर के तमाम दावों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए साहस और पक्के इरादे की जरूरत होती है। सपा प्रमुख ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसी भी तरह के तोड़-फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। लेकिन सच बात यह है कि बीजेपी को अपने घर में देखना चाहिए। सच बात तो यह है कि बीजेपी के ही कई विधायक पाला बदलने की लिए तैयार हैं। सही समय आने पर सबकुछ साफ हो जाएगा।

Akhilesh yadav reply on om prakash rajbhar claim of split in samajwadi party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 06:14 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Om Prakash Rajbhar
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.