Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में बिछने लगी सियासी बिसात, सपा के वोट छीनने की फुल तैयारी, आजाद का मास्टरस्ट्रोक देगा अखिलेश को मात

UP Election 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दलित, ओबीसी और मुस्लिम समीकरण के जरिए सपा-कांग्रेस को चुनौती देने की रणनीति साफ है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 02, 2026 | 03:54 PM

उत्तर प्रदेश की सियासत (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Chandrashekhar Azad (Ravan) UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी बिसात बिछने लगी है। एक ओर राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद अखिलेश यादव को योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। तो वहीं दूसरी ओर मायावती ने भी अपनी पार्टी से गैरजिम्मेदार नेताओं को हटाना शुरू कर दिया है। इस चुनावी रण में चंद्रशेखर आजाद रावण ने भी अपनी साख जमानी शुरू कर दी है। इस बार उनकी नजर अखिलेश के वोट बैंक को कम करने की नजर आ रही है। इस पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स ने भी इस चुनावी रण का गणित अभी से साफ कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक चुनौती खड़ी करने की कोशिश की है। पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और सिख समाज के नेताओं को मैदान में उतारकर पीडीए के समानांतर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

45 उम्मीदवारों का सामाजिक समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, 45 घोषित उम्मीदवारों में 18 अनुसूचित जाति (एससी), 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 10 मुस्लिम और एक सिख समुदाय से हैं। पार्टी ने लखनऊ छावनी, गोविंद नगर, विश्वनाथगंज सहित पांच सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवार उतारे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव से ठीक पहले मायावती का बड़ा एक्शन, 2 दिग्गज नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, यूपी में गरमाई सियासत

गोरखपुर में खौफनाक वारदात, AI की मदद से कंप्यूटर टीचर ने रचा 10 साल के मासूम के कत्ल का डिजिटल ब्लूप्रिंट

बुलंदशहर में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की मासूम की निर्मम हत्या, रेलवे स्टेशन के पीछे मिली अर्धनग्न लाश

नोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही फिर चर्चा में, खुले टैंक में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

समुदाय उम्मीदवारों की संख्या प्रतिशत (लगभग)
अनुसूचित जाति (SC) 18 40%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 16 36%
मुस्लिम 10 22%
सिख 1 2%
कुल 45 100%

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उम्मीदवारों के सामाजिक समीकरण से स्पष्ट है कि आजाद समाज पार्टी ने सपा और कांग्रेस के सामने नई चुनौती पेश करने की रणनीति बनाई है। उनके अनुसार, बसपा के जनाधार में आई गिरावट के बाद आजाद समाज पार्टी अब तक खुद को उसके विकल्प के रूप में पेश कर रही थी, लेकिन 45 उम्मीदवारों की सूची बताती है कि अब वह बसपा के साथ-साथ सपा और कांग्रेस को भी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है। 16 ओबीसी, 18 दलित, 10 मुस्लिम और एक सिख उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने अपने चुनावी लक्ष्य का स्पष्ट संकेत दिया है।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतन मणि लाल का मानना है कि चंद्रशेखर आजाद ने इस बार अपनी चुनावी रणनीति बदलते हुए सीधे समाजवादी पार्टी के राजनीतिक आधार को चुनौती देने की कोशिश की है। शुरुआती दौर में चंद्रशेखर की राजनीति का केंद्र बसपा थी, लेकिन अब उन्होंने खुद को समाजवादी पार्टी के विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति अपनाई है।

प्रमुख राजनीतिक दलों की रणनीति

दल रणनीति / फोकस
आजाद समाज पार्टी दलित, ओबीसी, मुस्लिम और सिख वोटों पर फोकस
समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण
बहुजन समाज पार्टी पारंपरिक दलित वोट बैंक बचाने की चुनौती
भाजपा विपक्षी दलों के बीच मुकाबले पर नजर

पीडीए फॉर्मूले से मेल खाती रणनीति

रतन मणि लाल कहते हैं कि जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, वहां के सामाजिक समीकरण समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले से मेल खाते हैं। दलित, पिछड़े और मुस्लिम समुदाय पर फोकस बताता है कि चंद्रशेखर अब बसपा से ज्यादा सपा के वोट बैंक में राजनीतिक हस्तक्षेप करना चाहते हैं।

हालांकि, उनका कहना है कि फिलहाल आजाद समाज पार्टी का संगठन और चुनावी ढांचा इतना मजबूत नहीं है कि वह बड़े पैमाने पर सपा को चुनावी नुकसान पहुंचा सके। इसके बावजूद चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी के भीतर राजनीतिक असहजता जरूर पैदा कर दी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र राजनीतिक विचारधारा के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और किसी दल की ‘बी-टीम’ नहीं है।

पार्टी अध्यक्ष के हाथों में फैसला

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है और उम्मीदवारों की अगली सूची 10 से 12 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। सुनील चितौड़ ने कहा कि राजनीति में गठबंधन की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। यदि भविष्य में किसी दल की ओर से बातचीत होती है तो इस पर अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद करेंगे।

यह भी पढ़ें – चुनाव से ठीक पहले मायावती का बड़ा एक्शन, 2 दिग्गज नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, यूपी में गरमाई सियासत

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट जाति नहीं, बल्कि विचारधारा और संगठन से जुड़ाव के आधार पर देती है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि सपा की लड़ाई पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ मुद्दे उठाने वाली हर राजनीतिक ताकत विपक्ष के संघर्ष को मजबूत करती है। चंद्रशेखर आजाद को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हें अपना राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं मानती। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी के साथ फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई बातचीत या पहल नहीं हुई है। – एजेंसी इनपुट के साथ

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: आजाद समाज पार्टी ने कितने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है?

    Ans: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

  • Que: उम्मीदवारों की सूची में किन वर्गों को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है?

    Ans: सूची में 18 अनुसूचित जाति (SC), 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 मुस्लिम और 1 सिख समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं।

  • Que: राजनीतिक विश्लेषक इस रणनीति को कैसे देख रहे हैं?

    Ans: विश्लेषकों का मानना है कि यह रणनीति समाजवादी पार्टी के दलित, पिछड़ा और मुस्लिम वोट बैंक में राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश है।

Up election 2027 chandrashekhar azad asp 45 candidates sp vote bank

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 03:44 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Chandrashekhar Azad Ravan
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.