Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव आज देंगे करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा! दिल्ली की राजनीति पर है फोकस

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में नेता प्रतिपक्ष का पद किसे सौंपा जाएगा, क्योंकि अखिलेश यादव अब दिल्ली की राजनीति पर है फोकस कर रहे हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jun 11, 2024 | 10:01 AM

अखिलेश यादव (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हुई है। ऐसे में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़कर राष्ट्रीय राजनीति पर अपना ध्यान लगा सकते हैं। इसके लिए वह आज 11 जून को करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने सैफई के नेताओं के साथ मीटिंग की थी, जिसमें उन्होंने यह निर्णय लिया है। आज सुबह लखनऊ पहुंचकर अखिलेश विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने कन्नौज से चुनाव जीता है।

अखिलेश यादव अब दिल्ली की राजनीति में आने वाले हैं। जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में नेता प्रतिपक्ष का पद किसे सौंपा जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह पद शिवपाल यादव संभाल सकते हैं। फिलहाल, इस पर आखिरी फैसला अखिलेश यादव का ही होगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!

योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई

भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट पर 1,70,922 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है। अखिलेश को कन्नौज में 6,42,292 मत मिले हैं, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को केवल 4,71,370 मत ही हासिल हुए हैं।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इमरान बिन जफर को 81,639 वोट मिले। अखिलेश यादन साल 2000 में कन्नौज सीट पर उपचुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 2004 और 2009 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी 6 सांसद जीतने में कामयाब रही। वहीं इंडिया गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। समाजवादी पार्टी को यूपी में 37 सीट मिली है।

Akhilesh yadav may resign from up karhal seat today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2024 | 10:01 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Lok Sabha Elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.