-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Is Against Maha Kumbh Attack On Yogi Adityanath Sp Supremo From Ayodhya
महाकुंभ के खिलाफ हैं अखिलेश यादव…रामनगरी से योगी आदित्यनाथ सपा सुप्रीमो पर हमला, बोले- दो महीने के ट्वीट देख लीजिए
- Written By: अभिषेक सिंह
मिल्कीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सालों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, लेकिन तब भी सपा ने इसका विरोध किया था। इसके बाद सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 का मुद्दा उठाया।

अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मैदान से समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश यादव शनिवार को संसद में बजट पेश होने से पहले और बाद में महाकुंभ भगदड़ हादसे का मुद्दा उठाते नजर आए।
उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान इस मुद्दे पर हंगामा भी किया। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में सपा अध्यक्ष के ट्वीट देख लीजिए। सभी महाकुंभ के खिलाफ हैं।
मिल्कीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सालों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, लेकिन तब भी सपा ने इसका विरोध किया था। इसके बाद सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके (अखिलेश यादव के) सभी ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के विरोध में आए हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन में अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष द्वारा महाकुंभ को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप देख रहे होंगे कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पिछले दो महीने से जो तमाम सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं, उनका क्या मतलब है। इन पोस्ट में साफ दिख रहा है कि वह इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ मेले में अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इन श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में त्रिवेणी के मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखकर दुनिया अभिभूत है। व्यवस्थाओं की तारीफ कर रही है। इसके जरिए सीएम योगी ने सीधे तौर पर सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश की अन्य ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीएम योगी ने कहा कि कल (शनिवार को) उपाध्यक्ष (जगदीप धनखड़) आए थे। दुनिया के 74 देशों के राजदूत आए थे। उच्चायुक्त आए थे। पर्यटक आ रहे हैं। व्यवस्थाओं से सभी अभिभूत हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो रही है। सीएम ने कहा कि जिस आयोजन से सनातन धर्म की महिमा बढ़ती है, जिस आयोजन की सराहना पूरी दुनिया करती है, उससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा होती है।
Akhilesh yadav is against maha kumbh attack on yogi adityanath sp supremo from ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














