Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चुनाव आयोग मर गया है’, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर EC पर भड़के अखिलेश यादव, BJP का खोल दिया पोल-Video

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव काफी चर्चाओं में है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेता चुनाव में धांधली को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 06, 2025 | 12:12 PM

अखिलेश यादव, (सपा प्रमुख)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु के इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग हो गई है, जबकि 8 फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजे का इंतजार है। हालांकि, इन सभी सीटों के अलावा मिल्कीपुर सीट काफी चर्चाओं में है। वोटिंग के दौरान भी यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी रहा है। इस मामले को लेकर आज, 7 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमिश्न ऑफ इंडिया (ECI) यानी की भारतीय निर्वाचन आयोग को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में लगे आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा (कफन)  हमें भेंट करना पड़ेगा।

चंद्रशेखर आजाद ने BJP को घेरा

वहीं, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के नगीना से लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि  मिल्कीपुर में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। जिस तरह से सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुक गई है, वोटों को प्रभावित करने, मतदान में देरी करने, लोगों को धमकाने, वोट न डालने देने का पाप, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है, वह अपराध है। सत्ता में रहकर उन्हें लगता है कि वे कभी नहीं जाएंगे लेकिन जिस तरह से वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी। इतना सब होने के बाद भी मिल्कीपुर में हो सकता है कि नतीजे भाजपा को सबक सिखा दें।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, PDA की एकता से घबराई बीजेपी; अब युवाओं में फूट डालने की हो रही साजिश

गुजरात में एसआईआर से 77 लाख वोटरों के कटे नाम, क्यों कटे इतने सारे नाम?

पहले अखिलेश फिर कांग्रेस और अब मायावती ने दिखाया ठेंगा, कटी पतंग हुए ओवैसी! यूपी में घुसने से पहले ही लगा ताला

#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर कहा, “यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा।” pic.twitter.com/LXJWZV4bjA — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

पुलिस की मदद से चुनावों में की जा रही गड़बड़ी- सपा सांसद

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी विवादों पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिया उर रहमान ने कहा कि इन चुनावों में गड़बड़ी हुई है। हमारी पार्टी इसकी शिकायत करती रही है। हमारे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर यही कहा है। पुलिस की मदद से चुनावों में गड़बड़ी की जा रही है। लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि सपा इन सबसे उबरकर चुनाव जीतेगी।

Akhilesh yadav gave controversial statement on election commission regarding milkipur assembly by election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Bharatiya Janata Party
  • Election Commission
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.