‘5% लोग कर रहे 95% का शोषण’, दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया ‘सरकारी शो’
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब हमें कागज का ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आए हम लोग गैरबराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
- Written By: मनोज आर्या
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Dadri Rally: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज रविवार, (29 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश के दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा चीफ ने कहा कि जो कल रैली हुई (जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम) थी उसकी तो पोल हमारे बहुत लोगों ने खोल दी है, कोई कैमरे से नहीं बच सकता है। जो पार्टी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलते हैं उन्हें अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा।
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में आगे कहा कि इन्होंने (भाजपा सरकार) जमीन ली होगी लेकिन बाजार भाव पर आपको मुआवजा नहीं दिया गया। मैं किसान भाइयों को कहकर जा रहा हूं कि जब भी समाजवादी सरकार बनेगी। हम कभी भी किसानों की जमीन लेकर कोई विकास कार्य करेंगे तो उन्हें बाजार भाव की कीमत देने का काम करेंगे।
‘ये सिर्फ रैली नहीं आह्वान है’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये केवल रैली नहीं है यह आह्वान भी है कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के राज को लाने के लिए हम PDA के लोग मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। हम सब लोगों ने वह लड़ाई लड़ी थी जब दूसरे लोग हमारे इतिहास, हमारे सम्राट को भी छीनना चाहते थे। 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम PDA महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
आजम खान दोषी करार: रामपुर अदालत का बड़ा फैसला, तनखइया वाले विवादित बयान में बढ़ी मुश्किलें, 2 साल की सजा
‘5% लोग 95% का शोषण करते हैं’
PDA के लोग ये जानते हैं, महसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव, तिरस्कार होता है और समय समय पर उनका सम्मान छीना जाता है। हमें बदलाव लाना होगा, इसके लिए साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे। जिसने अन्याय की, अपमान की, उत्पीड़न की, भेदभाव की अपेक्षा नहीं झेली है वह कभी हमारा दर्द नहीं समझ सकते हैं। वह हमारा दर्द नहीं महसूस कर सकते हैं जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था। 5% लोग जो 95% लोग हैं उनका शोषण करके अधिकारों से वंचित करने का काम कर रहे हैं।
“5% लोग जो 95% लोग हैं उनका शोषण करके अधिकारों से वंचित करने का काम कर रहे हैं।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, दादरी pic.twitter.com/750ofekh3R — Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 29, 2026
यह भी पढ़ें: मेरठ में जाटों का शक्ति प्रदर्शन: महाराजा सूरजमल की मूर्ति अनावरण में जुटे कई दिग्गज नेता
‘भाजपा से संविधान को खतरा’
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि बाबा साहब हमें कागज का ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आए हम लोग गैर बराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। PDA के लिए संविधान की रक्षा जन्म और मरण का विषय है। जो 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रहे थे, वो 2024 में हार कर अंडरग्राउंड हो गए हैं लेकिन संविधान तब तक खतरे में रहेगा जब तक भाजपा है।
