

Highlights
सीएम योगी पर अखिलेश ने किया तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में क्लीन चिट पर उठाया सवाल
अखिलेश और सीएम योगी, दोनों की एक दूसरे पर जुबानी जंग जारी
Akhilesh Lashes Out At CM Yogi: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव नजदीक और पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। देश में सियासी पारा सांतवें आसमान पर है तो वहीं सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों जहां अखिलेश को सीएम योगी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा जिसपर अखिलेश ने कहा आपके सामने लड़ने के लिए पीडीए का एक सिपाही ही काफी है।
इसी बीच अखिलेश यादव का एक ट्वीट चर्चा में है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘धर्म-धन के चोर, मचा रहे शोर!टिप्पणी के जरिए सियासी निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम मंदिर में डकैती होने का बयान देने वाले व्यक्ति को लेकर सवाल किया है। अखिलेश ने पूछा कि मुख्यमंत्री जी का दिल्ली से आए अपने उस मित्र के बारे में क्या विचार है, जिसने राम मंदिर में डकैती होने की बात कही थी। क्या उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी को क्लीन चिट दे दी है?
राम मंदिर को लेकर बयान पर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले का उजागर सपा नेता पवन पांडेय ने किया था। बाद में ट्वीट कर अखिलेश यादव ने इस मामले को सार्वजनिक कर दिया था। इस मामले के बाद से ही अखिलेश यादव राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का उल्लेख करके सीएम पर तंज कसते रहते हैं। लिखे गए ट्वीट में उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या संबंधित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दी है।
सियासी बयानबाजी के बीच टिप्पणी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। पक्ष और विपक्ष हमलावर हैं। अखिलेश यादव की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जारी बयानबाजी के बीच आई है। गौरतलब है कि बीते दिनों अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था अखिलेश जी आइये अयोध्या से हम और आप दोनों एक ही सीट से चुनाव लड़ते हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी कहा था कि आपका तो टिकट ही कन्फर्म नहीं है चुनाव कहा से लड़ेगे और आगे कहा था आपके लिए तो पीडीए का एक सिपाही ही काफी है।