-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Furious Over Insult To Yadav Storyteller In Etawa Watch Video
चोटी काटी-नाक रगड़ाई, मूत्र…यादव कथावाचक के अपमान पर भड़के अखिलेश, देखें VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
इटावा में कथावाचक के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने न्याय की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम भी दिया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोर्चा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश ने अल्टीमेटम भी दिया है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन का आह्वान करेंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इटावा के बकेवर क्षेत्र के डंडारपुर गांव में भागवत कथा के दौरान जब कथावाचक और उनके सहायकों से उनकी जाति पूछी गई तो उन्होंने बताया कि वे पीडीए की एक जाति से हैं, कुछ दबंग और वर्चस्वशाली लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, उनके बाल कटवाए, उनकी नाक रगड़वाई और क्षेत्र का शुद्धिकरण करवाया।
अखिलेश यादव ने दिया अल्टीमेटम
अखिलेश ने आगे लिखा कि हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की इजाजत नहीं देता, यह व्यक्ति के सम्मान और गरिमा के साथ जीने के मौलिक अधिकार के खिलाफ अपराध है। सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। अगर अगले 3 दिनों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम ‘पीडीए के सम्मान की रक्षा’ के लिए बड़े आंदोलन का आह्वान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक और उनके सहायकों की जाति पूछने पर पीडीए की एक जाति बताने पर, कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए, नाक रगड़वाई और इलाके की शुद्धि कराई। हमारा संविधान जातिगत भेदभाव… pic.twitter.com/Pr11ohEp59 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 23, 2025
यहां जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, इटावा जिले के थाना बकेवर क्षेत्र के दादरपुर गांव से जातिगत हिंसा और अपमान का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संत कुमार यादव गांव में कथा सुनाने आए थे, लेकिन वहां कुछ लोगों ने उनकी जाति पूछकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।
चोटी काटी, हारमोनियम तोड़ा
पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें फर्जी कथावाचक बताकर बंधक बना लिया गया, संत कुमार की चोटी और बाल काट दिए गए और जबरन महिला के जबरन पैर छूने को कहा गया। इसके साथ ही हारमोनियम भी तोड़ दिया गया।
पीड़ितों का कहना है कि उन पर मानव मूत्र भी छिड़का गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इज्जतनगर में मुसब्बिर ने उछाली बेटी की इज्जत, योगी की पुलिस ने किया लंगड़ा-VIDEO
पीड़ित पक्ष के कथावाचक मुकुट मणि यादव ने बताया कि मेरी कथा की बुकिंग थी। लेकिन जब हम सुनाने पहुंचे और कथा शुरू की तभी दूसरे पक्ष ने हंगामा कर दिया। हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया, गाली-गलौज की। अब हमें न्याय चाहिए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
मामले पर क्या बोली पुलिस?
वहीं, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि पीड़ितों के कुछ पैसे भी छीने गए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।
Akhilesh furious over insult to yadav storyteller in etawa watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMदिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PM14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














