इज्जतनगर में मुसब्बिर ने उछाली बेटी की इज्जत, योगी की पुलिस ने किया लंगड़ा-VIDEO

शनिवार की शाम को बरेली के इज्जतनगर में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मुसब्बिर ने छेड़खानी की। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है।
इज्जतनगर में मुसब्बिर ने उछाली बेटी की इज्जत, योगी की पुलिस ने किया लंगड़ा-VIDEO
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम फेस 2 में शनिवार शाम कोचिंग जा रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी मुसब्बिर को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और केस भी दर्ज किया है।

शनिवार को मुसब्बिर ने कोचिंग जा रही लड़की को अकेले देखा तो आगे चला गया और फिर वापस आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी के बारे में पता चलने पर लड़की के पिता ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांधीपुरम स्थित एक कोचिंग में पढ़ती है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब वह कोचिंग जा रही थी तो मठ कमलनयनपुर निवासी मुसब्बिर अश्लील बातें करते हुए बाइक से उसके पास से गुजरा और उसके सीने पर हाथ भी मारा। इस घटना से उसकी बेटी डरी हुई है और कोचिंग जाने से डर रही है।

जब यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो उन्होंने लोगों को वीडियो दिखाकर उसके बारे में पूछताछ की और उसकी पहचान कर इज्जतनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। नामजद शिकायत के बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

रविवार रात पुलिस की आरोपी मुसब्बिर से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com